{"_id":"69cd2bc32485b1e7650b3046","slug":"shortage-of-commercial-gas-cylinders-in-agrakhal-tehri-news-c-50-1-sdrn1018-118149-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: आगराखाल में व्यवसायिक गैस सिलिंडरों की किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: आगराखाल में व्यवसायिक गैस सिलिंडरों की किल्लत
Wed, 01 Apr 2026 07:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Wed, 01 Apr 2026 07:59 PM IST
विज्ञापन
गैस नहीं मिलने से होटल बंद करने की नौबत आने लगी है : अध्यक्ष
जंगल से लकड़ी लाने पर चालान की धमकी दे रहा वन विभाग
नरेंद्रनगर (टिहरी)। आगराखाल व्यापार मंडल ने व्यवसायिक गैस सिलिंडरों की नियमित आपूर्ति कराने की मांग की है। उन्होंने एसडीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि व्यवसायिक गैस सिलिंडरों की नियमित आपूर्ति नहीं होने के कारण व्यवसायियों के सामने होटल बंद करने की नौबत आ गई है। आगराखाल में व्यवसायिक गैस सिलिंडरों की आपूर्ति बाधित होने से होटल व्यवसायी खासे परेशान हैं।
व्यापार मंडल अध्यक्ष डॉ. डीएन रतूड़ी ने एसडीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि आगराखाल में 90 प्रतिशत व्यापारी होटल व्यवसायी हैं। जिससे वहां एलपीजी की काफी खपत है। लेकिन कई दिनों से व्यवसायिक गैस सिलिंडरों की नियमित आपूर्ति नहीं हो पा रही है। जिससे वहां होटल व्यवसाय पर खासा विपरीत असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि गैस की नियमित आपूर्ति जल्द बहाल नहीं की गई तो व्यवसायियों के सामने अपने होटल बंद करने की नौबत आने लगी है।
व्यापार मंडल अध्यक्ष ने कहा कि जंगल से लकड़ी लाने पर वन विभाग चालान की धमकी दे रहा है। इस स्थिति में होटल व्यवसाययों के सामने बड़ा संकट पैदा हो गया है। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कंडारी ने कहा कि गैस वितरण व्यवस्था में शीघ्र ही सुधार कर आगराखाल में नियमित आपूर्ति नहीं की जाती है तो व्यापारियों को आंदोलन शुरू करने को मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन
एसडीएम आशीष चंद्र घिल्डियाल ने कहा कि गैस की कोई कमी नहीं है। बावजूद आगराखाल में दिक्कत आ रही है, तो उसमें शीघ्र सुधार करने का प्रयास किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में सुरेंद्र कंडारी, डीएन रतूड़ी, महामंत्री विकास रावत, उपाध्यक्ष भगवान सिंह रावत आदि शामिल थे।