फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Search possibilities to increase tourism activities in Tehri lake

टिहरी झील में पर्यटन गतिविधियां बढ़ाने को तलाशी संभावनाएं

Wed, 16 Dec 2020 09:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 09:23 PM IST
विज्ञापन
Search possibilities to increase tourism activities in Tehri lake
टिहरी झील के डोबरा-चांठी पुल के समीप पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने को लेकर निरीक्षण करती डीएम - फोटो : NEW TEHRI
जिला प्रशासन ने टिहरी झील में साहसिक खेल और पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए आसपास के क्षेत्रों में भी संभावनाएं तलाशनी शुरू कर दी है। जिलाधिकारी इवा श्रीवास्तव के नेतृत्व में मुंबई की एसबी मरीन कंपनी के विशेषज्ञ, पर्यटन, टिहरी विशेष क्षेत्र पर्यटन विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने कोटी कॉलोनी, सिरांई, डोबरा, पिपलडाली, छोल गांव आदि स्थानों का भ्रमण कर पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाने के लिए संभावनाएं तलाशी।
विज्ञापन

डीएम ने कोटी गाड़ से हाउस बोट संचालन को प्वाइंट बनाने, डोबरा-चांठी पुल में पैरासेलिंग, पिपलडाली के समीप नया बोटिंग प्वाइंट और कोटी कॉलोनी में स्थायी लेजर लाइट एंड शो की स्थापना को लेकर झील क्षेत्र का निरीक्षण किया। डीएम ने जिला पर्यटन अधिकारी एसएस यादव को संबंधित स्थानों पर विभिन्न गतिविधियां संचालित करने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। मुुबंई एसबी मरीन कंपनी के टेक्निकल डायरेक्टर एस चक्रवर्ती ने कहा कि अन्य झीलों के मुकाबले टिहरी झील का आकार विशालकाय है। ऐसे में मरीना, हाउस बोटिंग, पैरासेलिंग, क्याकिंग, स्कूबा ड्राइविंग की यहां बेहतर संभावनाएं हैं। इस मौके पर बोट यूनियन के अध्यक्ष लखवीर चौहान, टाडा के नवीन नेगी, दर्शन पंवार, सुरेेंद्र दत्त पैन्यूली आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed