फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   SDM and EE will investigate the construction of roads

सड़कों के निर्माण की एसडीएम व ईई करेंगे जांच

Tue, 16 Nov 2021 07:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 07:09 PM IST
विज्ञापन
SDM and EE will investigate the construction of roads
भिलंगना ब्लॉक क्षेत्र में पीएमजीएसवाई की सभी निर्माणाधीन और नवनिर्मित सड़कों की जांच एसडीएम गोपालराम बिनवाल और लोनिवि के ईई दिनेश चंद्र नौटियाल करेंगे। डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में पीएमजीएसवाई की बदहाल सड़कों और क्षतिग्रस्त सिंचाई नहरों का मुद्दा प्रमुखता से छाया रहा। जिस पर डीएम ने एसडीएम और ईई को 20 दिन में पीएमजीएसवाई की सभी सड़कों की गुणवत्ता की जांच पूरी कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा। तहसील दिवस में 53 शिकायतें दर्ज हुई, जिनमें से 32 शिकायतें हल हुई।
विज्ञापन

ब्लॉक सभागार में आयोजित तहसील दिवस में जनप्रतिनिधियों ने पेयजल, सिंचाई नहर, सड़क और स्कूल की समस्याओं का प्रमुखता से उठाया। पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख पूरब सिंह पंवार ने उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पौनाड़ा में शिक्षकों की कमी होने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि शिक्षक न होने के कारण पठन-पाठन में व्यवधान हो रहा है। गोनगढ़ के लोगों ने नहरों की मरम्मत की मांग की। इस मौके पर प्रधान दीपचंद जायसवाल, रेखा देवी, पृथ्वीराज चौहान, धर्म सिंह जखेड़ी, विक्रम असवाल, विजेंद्र दत्त नवानी, भरत सिंह बिष्ट, जसवीर नेगी, सोहन सिंह चौहान, हरिभजन सिंह रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed