{"_id":"69be8c35ee6eb542200a1847","slug":"sales-halted-due-to-lack-of-bills-and-vouchers-tehri-news-c-5-1-drn1086-926809-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: बिल-बाउचर न मिलने पर रोकी बिक्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: बिल-बाउचर न मिलने पर रोकी बिक्री
Sat, 21 Mar 2026 05:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sat, 21 Mar 2026 05:46 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्रनगर (टिहरी)। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने मुनिकीरेती, 14 बीघा और कैलाश गेट क्षेत्र में संचालित मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लाइसेंस की शर्तों का सत्यापन किया गया और सीसीटीवी कैमरों की स्थिति की जांच की गई। औषधि निरीक्षक ऋषभ धामा ने बताया कि मुनिकीरेती स्थित एक मेडिकल स्टोर पर बिल-बाउचर और स्टॉक का विवरण उपलब्ध नहीं मिला। मौके पर ही संबंधित मेडिकल स्टोर के क्रय-विक्रय पर रोक लगा दी गई। मेडिकल स्टोर संचालक को जबाव देने के लिए नोटिस जारी किया गया है। संवाद