फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   sainaya Dham will smell from the soil of the martyr's courtyard: Joshi

शहीदों के आंगन की मिट्टी से महकेगा सैन्य धाम: जोशी

Wed, 01 Dec 2021 10:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
sainaya Dham will smell from the soil of the martyr's courtyard: Joshi
चंबा में पूर्व सैनिकों को सम्मानित करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी। - फोटो : NEW TEHRI
शहीद सम्मान समारोह में पहुंचे सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने चंबा और जाखणीधार ब्लाक के 42 शहीद सैनिकों के परिजनों और आश्रितों को ताम्र पत्र व शॉल भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सैन्य धाम वीर सैनिकों के आंगन की मिट्टी से महकेगा।
विज्ञापन

सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा कि सैनिक ही उत्तराखंड की आन-बान और शान हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नौकरी देने का निर्णय लिया है। सेवारत और पूर्व सैनिकों को भवन कर में छूट मिलेगी। देहरादून में गढ़वाल रायफल्स वार मेमोरियल छात्रावास के लिए 2 करोड़ और रानीपोखरी में सैनिक मिलन केंद्र के लिए 15 लाख दिए गए हैं। सवाड़ में सैनिक मेमोरियल बनाने को दो करोड़ स्वीकृत किए गए हैं। टिहरी विधायक डा. धन सिंह नेगी ने कहा कि सैन्य धाम का निर्माण शहीद सैनिकों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष सुमना रमोला, भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, ब्लाक प्रमुख चंबा शिवानी बिष्ट, जाखणीधार प्रमुख सुनीता देवी, सीडीओ नमामी बंसल, डीडीओ सुनील कुमार, सैनिक कल्याण अधिकारी ले.क. (सेनि.) जीएस चंद, डीएस बागड़ी, गंभीर सिंह नेगी और दुर्गा सिंह नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed