{"_id":"6ad0d5f9de2f819041072486","slug":"sa-yaco-me-veivakayalolailaitaki-vei-ira-na-tamata-na-tabanikau-era-davo-tu-ena-bati-ni-gaunisala-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-121852-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: सड़कों के किनारे पड़ी टहनियां लोगों के लिए बन रही परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: सड़कों के किनारे पड़ी टहनियां लोगों के लिए बन रही परेशानी
Thu, 15 Oct 2026 07:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Thu, 15 Oct 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। नगर पालिका ने नगर में सड़कों के किनारे पेड़ों की टहनियों की लॉपिंग का कार्य करवाया लेकिन कई जगहों पर सड़कों के किनारे से काटी गई टहनियों को हटना भूल गई। यही टहनियां वाहनों और लोगों की आवाजाही के लिए परेशानी बनी हैं।
विगत सप्ताह नगर पालिका ने नगर क्षेत्र में सड़कों के किनारे संभावित खतरे को देखते हुए पेड़ों की टहनियों की लॉपिंग कार्य करवाया। लेकिन अभी कई जगहों से टहनियों को नहीं हटाया गया है। मौलधार- बौराड़ी सड़क पर एच ब्लॉक और आंचल दुग्ध डेयरी के समीप जगह-जगह टहनियों को सड़क के किनारे बिखरी हैं। कई जगहों पर टहनियां आधी सड़क तक आ रखी हैं जिससे वाहन चालकों और पैदल आवाजाही करने वाले के लिए दुर्घटना का न्योता दे रही है।
लोगों का कहना कि पालिका को लॉपिंग के साथ टहनियों को हटाना चाहिए था। कई दिन बीत जाने के बाद भी ये जहां की तहां पड़ी हैं। टहनियां अब सूखने लगी है। असामाजिक तत्वों ने इनमें आग लगा दी तो आसपास पार्क किए वाहनों को नुकसान पहुंच सकता है। टहनियों के आवागमन बाधित होने के साथ सफाई व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
पेड़ों की लॉपिंग के बाद टहनियों को सड़क किनारे छोड़ने का मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। यदि कहीं पर इस प्रकार से टहनियों को छोड़ दिया गया है तो शीघ्र ही पालिका कर्मचारियों को उन्हें वहां से हटाकर सुरक्षित स्थान पर रखने के निर्देश दिए जाएंगे।
-मोहन सिंह रावत, अध्यक्ष नगर पालिका टिहरी।