{"_id":"64a7f5f3aa973a5b0605cc34","slug":"run-training-activities-by-looking-at-the-better-future-of-the-students-new-tehri-news-c-50-1-sdrn1017-988-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: छात्रों के बेहतर भविष्य को देखकर चलाएं प्रशिक्षण गतिविधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: छात्रों के बेहतर भविष्य को देखकर चलाएं प्रशिक्षण गतिविधि
विज्ञापन
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
नई टिहरी। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) की कार्यक्रम परामर्श समिति (पीएसी) की बैठक जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता आयोजित की गई। बैठक में वित्तीय वर्ष के लिए संस्थान का 60.40 लाख का बजट अनुमोदित किया है। डीएम ने कहा कि डायट और शिक्षा छात्रों के बेहतर भविष्य देखते हुए प्रशिक्षण गतिविधियां चलाएं। कहा कि कम प्रतिशत वाले स्कूलों के लिए अलग से कार्य योजना बनाई जाए।
शुक्रवार को जिला सभागार में आयोजित बैठक में डीएम दीक्षित ने कहा कि डायट के कार्यों का वह समय-समय पर समीक्षा करेंगे। उन्होंने सीईओ एलएम चमोला को निर्देश दिए कि माह में एक बार सभी विद्यालयों में पीटीएम कराई जाए। अच्छा काम करने वाले शिक्षकों के उत्साहवर्धन के लिए उन्हें कम परिणाम प्रतिशत वाले स्कूलों में भी भेजें। स्कूलों के संबंध में शोध कर सुधार भी लाएं। मोबाइल लैब वाहन संचालन, अच्छा काम करने वाले किसानों के पास बच्चों को ले जाकर भ्रमण कराया जा सकता है। जल्द ही विभिन्न शिक्षा संगठनों, एनजीओ के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।
डायट के प्राचार्य आरपी डंडरियाल ने बताया कि संस्थान ने संकाय विकास और कार्यक्रम गतिविधियों के लिए 30 लाख, वार्षिक अनुदान के लिए 20 लाख, अनुसंधान गतिविधियों के लिए 5 लाख, सोलर पैनल 3 लाख और तकनीकी सहायता के लिए 2 लाख 40 हजार का बजट समिति ने अनुमोदित किया। इस मौके पर डीईओ बेसिक वीके ढौंडियाल, सीआरसी आनंदमणि पैन्यूली, डीएस भंडारी, डॉ. वीर सिंह रावत, जगमोहन मखलोगा, राजेंद्र बडोनी, विनोद पेटवाल, दिनेश चंद रमोला, संजय रावत आदि मौजूद थे।