फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Rowing, canoeing and kayaking competitions will be held in Tehri lake

Tehri News: टिहरी झील में होगी रोइंग व कैनाइंग एवं कयाकिंग प्रतियोगिताएं

Sun, 19 Jan 2025 08:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sun, 19 Jan 2025 08:04 PM IST
विज्ञापन
Rowing, canoeing and kayaking competitions will be held in Tehri lake
नई टिहरी। टिहरी बांध की झील में 38वें राष्ट्रीय खेलों के तहत कोटीकॉलोनी में तीन से छह फरवरी तक रोइंग प्रतियोगिता और 11 से 13 फरवरी तक कैनोइंग एवं कयाकिंग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इन खेलों की तैयारियों का जायजा लेने के लिए डीएम मयूर दीक्षित ने कोटीकॉलोनी का निरीक्षण किया। उन्होंने बोट्स हाउस के कार्य में श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर इसे 25 जनवरी तक पूरा करने का समय दिया है।
विज्ञापन

रविवार को कोटीकॉलोनी पहुंचकर डीएम दीक्षित ने आयोजन स्थल पर लोनिवि की ओर बनाए जा रहे बोट्स हाउस, अप्रोच रोड और प्रतिभागियों के जेटी तक उतरने वाले रास्ते का निरीक्षण किया। लोनिवि के ईई योगेश कुमार को बोट्स हाउस के कार्य में श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर इसे 25 जनवरी तक पूरा करने को कहा।
विज्ञापन

नियंत्रण कक्ष में लेबलिंग, वॉशरूम और चेंजिंग रूम के कार्य 20 जनवरी तक पूरा करने को कहा। साथ ही एरो एडवेंचर सेंटर के पास फेंसिंग कार्य करने के निर्देश दिए। खेल अधिकारी दीपक रावत को लोनिवि के साथ समन्वय स्थापित कर रिवाइज इस्टीमेट दो दिन के भीतर उच्च स्तर पर भेजने को कहा। ईओ नगर पालिका संजय कुमार को राष्ट्रीय खेलों के दौरान दो समय की सफाई के लिए सफाई कर्मी और वाहन उपलब्ध कराने को कहा गया। जल संस्थान के ईई प्रशांत भारद्वाज को पेयजल और सीवरेज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊर्जा निगम को अस्थाई फोकस लाइट, जिला पर्यटन अधिकारी सोबत सिंह राणा को सोलर लाइट एवं हाईमास्ट लाइट की व्यवस्था करने को कहा। होटलों में खिलाड़ियों के ठहरने और सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रमाणपत्र उपलब्ध कराने को कहा। आईटीबीपी के कोच जगवीर सिंह ने बताया कि 36 स्पोर्ट्स बोट्स (कयाकिंग/केनो), 4 रेस्क्यू बोट्स और 5 इम्पायर बोट्स आयोजन स्थल पर पहुंच चुकी हैं। इस मौके पर सीडीओ डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, इवेंट मैनेजमेंट मनोज, बबलू प्रदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed