{"_id":"6963928fcd8b2a202505c152","slug":"rockstar-club-and-gulf-and-gand-teams-emerged-victorious-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-116748-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: राॅकस्टार क्लब खाड़ी और गैंड की टीम रही विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: राॅकस्टार क्लब खाड़ी और गैंड की टीम रही विजयी
Sun, 11 Jan 2026 05:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sun, 11 Jan 2026 05:37 PM IST
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। हेंवल घाटी खेल एवं सांस्कृतिक की पहल पर राजकीय इंटर कॉलेज जाजल में आयोजित शीतकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता के द्वितीय संस्करण के 9 वें दिन दो मुकाबले खेले गए।
पहला मैच राकस्टार क्लब खाड़ी और फकोट की टीमों बीच खेला गया। राॅक स्टार क्लब खाड़ी की टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित 12 ओवरों में 10 विकेट के नुकसान पर 84 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी फकोट की टीम 54 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। आलराउंड खेल के लिए राॅक स्टार क्लब खाड़ी के गौरव भट्ट मैन ऑफ द मैच रहे। दूसरा मैच राजेश्वरी क्लब गैंड और बसुई की टीमों के बीच खेला गया जिसमें गैंड की टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित 12 ओवरों 127 में रन बनाए।
जवाबी पारी खेलते हुए बसुई की टीम मात्र 65 रनों पर ऑल आउट हो गए। राजेश्वरी क्लब गैंड के अंकित तिवारी मैन ऑफ द मैच रहे। इस मौके पर शीशपाल सजवाण, सुरजीत रौतेला, रणधीर सजवाण, सुरेंद्र नेगी, नरेंद्र रौतेला, राजवीर रौतेला, शिवराज मियां आदि उपस्थित रहे। संवाद