{"_id":"6acce5e7462a775fde0e72ed","slug":"first-cultural-evening-of-kunjapuri-meli-tehri-news-c-50-1-sdrn1018-121799-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: घुघुती घुरांणी लेगी मेरा मैत की...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: घुघुती घुरांणी लेगी मेरा मैत की...
Mon, 12 Oct 2026 07:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Mon, 12 Oct 2026 07:21 PM IST
विज्ञापन
जागर गायिका पद्मश्री बसंती बिष्ट, गायिका मीना व किशन महिपाल ने दी प्रस्तुति
नरेंद्रनगर (टिहरी)। सिद्धपीठ श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती महोत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या में लोक गायकों ने प्रस्तुति दी। जागर गायिका पद्मश्री डॉ. बसंती बिष्ट ने जागर, मांगल गीत, भूमिया देवता, कृष्ण और नागराजा की स्तुति की। लोक गायिका मीना राणा ने मां भगवती कुंजापुरी की वंदना की।
50वें सिद्धपीठ मां कुंजापुरी महोत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या में लोक कलाकारों ने प्रस्तुति दी। लोक गायक किशन महिपाल ने भगवान बद्री विशाल के भजन गाए। दर्शकों की फरमाइस पर उन्हाेंने घुघुती घुरांणी लेगी मेरा मैत की, जिया कोरी कोरी खांदो और रानीखेत का राम ढोला जैसे कई लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति देकर सांस्कृतिक महोत्सव में समां बांधा।
गायिका संगीता ढौंडियाल ने दैणी ह्वेजा मां भगवती कुंजापुरी के भजन की प्रस्तुति दी। मेले की प्रथम सांस्कृतिक संध्या में मेला समिति के मुख्य संरक्षक व कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और मेला समिति के अध्यक्ष व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार ने लोक कलाकारों को सम्मानित किया। इस मौके पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष व पालिका सभासद साकेत बिजल्वाण आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
परिवहन मंत्री बत्रा ने ली मार्च पास्ट की सलामी
नरेंद्रनगर(टिहरी)। सिद्धपीठ श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती महोत्सव में मार्च पास्ट के साथ वॉलीबाल के शो मैच के साथ खेल प्रतियोगिता भी शुरू हो गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रुड़की विधायक व परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने मार्च पास्ट की सलामी ली।
शिक्षण संस्थाओं के साथ ही नेशनल कैडेट कोर, 40वीं पीएसी हरिद्वार और पिथौरागढ़ की टीम ने छोलिया नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। मंत्री सुबोध उनियाल ने मेले की ऐतिहासिक जानकारी दी। मेला समिति के अध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार ने भी मेले की विस्तृत जानकारी दी। मेले में बंगाल, कर्नाटक और राजस्थान के खिलाड़ी भी प्रतिभाग कर रहे हैं। संचालन महेश गुसाईं ने किया। इस मौके पर सभासद साकेत विजल्वाण, पूर्व प्रमुख राजेंद्र भंडारी, ईओ आलम सिंह रावत, एसडीएम आशीष चंद्र घिल्डियाल आदि मौजूद थे। संवाद