{"_id":"6acce40c47c82780db0fd618","slug":"in-general-knowledge-the-team-of-gic-nagdev-pathald-was-standing-tehri-news-c-50-1-nth1001-121795-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: सामान्य ज्ञान में जीआईसी नागदेव पथल्ड की टीम रही अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: सामान्य ज्ञान में जीआईसी नागदेव पथल्ड की टीम रही अव्वल
Mon, 12 Oct 2026 07:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Mon, 12 Oct 2026 07:13 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। डायट नई टिहरी में चंबा ब्लॉक के छात्र-छात्राओं की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज नागदेव पथल्ड की टीम ने पहले स्थान रही। विजेता टीम का जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है।
ब्लॉक समन्वयक सुनील असवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों की 10 टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रत्येक टीम में तीन छात्र शामिल थे। जिसमें जीआईसी नागदेव पथल्ड के दिव्यांशु, प्रियांशु, शौर्य की टीम प्रथम स्थान पर रही। अटल उत्कृष्ट जीआईसी श्रीदेव सुमन चंबा के पीयूष भट्ट, अनिरूद्ध सजवाण, अक्षित नेगी की टीम ने दूसरे तथा जीजीआईसी बौराड़ी की सौम्या, आंचल, काजल की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बताया प्रतियोगिता में सामान्य ज्ञान और उत्तराखंड के विभिन्न विषयों से संबंधी प्रश्न पूछे गए थे।
विजेता टीम इसी माह नरेंद्रनगर में होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। विजेता और उप विजेता टीमों को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम समन्वयक मनोज असवाल, डायट के प्रभारी प्राचार्य डॉ़ दीपक रतूड़ी, खंड शिक्षा अधिकारी चंबा तस्लीम कुरैशी, जबर सिंह चौहान, हरीश बडोनी, कुसुमलता राणा, आशा राणा आदि मौजूद थे।