फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Demand issuance of curfew

Tehri News: नारेबाजी कर शासनादेश जारी करने की मांग उठाई

Mon, 12 Oct 2026 07:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Mon, 12 Oct 2026 07:13 PM IST
विज्ञापन
Demand issuance of curfew
नई टिहरी। मेडिकल कॉलेज निर्माण संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले 58 वें दिन धरना तथा 42 वें दिन क्रमिक अनशन जारी रहा। धरने स्थल पर मौजूद आंदोलनकारियों ने नारेबाजी कर सरकार से शीघ्र मेडिकल कॉलेज का शासनादेश जारी करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

बौराड़ी के गणेश चौक में मेडिकल कॉलेज निर्माण के लेकर सोमवार को नागरिक मंच के पदाधिकारी व वरिष्ठ नागरिक कमल सिंह महर और चंडी प्रसाद डबराल क्रमिक अनशन पर बैठे। साथ ही भाजपा नेता जीतराम भट्ट का सत्याग्रह 71वें दिन जारी रहा। धरने पर बैठे लोगों ने आरोप लगाया कि मेडिकल कॉलेज की मांग के मामले में सरकार कुंभकर्ण की नींद में सोई है, उसे न तो कुछ दिखाई दे रहा है और न ही सुनाई दे रहा है।
विज्ञापन

समिति की ओर से सरकार को जगाने के लिए धरना स्थल सरकार का पुतला रखा गया है। सुबह और शाम को पुतले के सामने कनस्तर बजाकर सरकार को जगाने का प्रयास किया जा रहा है। कहा कि आंदोलन को तेज करने के लिए समिति आगामी दिनों में बैठक कर आगे की रणनीति बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर समिति सह संयोजक भगवान सिंह रावत, त्रिलोक चंद रमोला, जगजीत सिंह नेगी, भगवान चंद रमोला, किशोरी लाल चमोली, विजय सिंह नेगी, सुंदर लाल उनियाल, महावीर उनियाल, भरत सिंह रावत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed