फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Road near Papra closed for a week

पापरा के समीप सड़क एक सप्ताह से बंद

Tue, 18 May 2021 06:34 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 06:34 PM IST
विज्ञापन
Road near Papra closed for a week
पीएमजीएसवाई की लापरवाही खेड़ा और भुयासारी गांव के लोगों पर भारी पड़ रही है। पापरा गांव के समीप पिछले एक सप्ताह से मेड-पापरा-खेड़ा-भुयासारी सड़क बंद है, जिससे लोगों को पैदल ही आवागमन करना पड़ रहा है। ग्रामीणों को सबसे अधिक परेशानी बीमार लोगों को अस्पताल पहुंचाने के दौरान उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने यातायात बहाल न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जौनपुर ब्लॉक के खेड़ा और भुयासारी गांव के लिए प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत मेड-पापरा-खेड़ा-भुयासारी मार्ग का निर्माण किया गया था। एक सप्ताह पूर्व क्षेत्र में हुई भारी बारिश के कारण पापरा गांव के समीप सड़क बंद हो गई थी, जिससे पापरा से आगे खेड़ा और भुयासारी गांव के लोगों को तीन किमी की पैदल दूरी तय करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

खेड़ा के प्रधान कमलेंद्र रावत और पापरा के प्रधान रवि चमोली का कहना है कि सड़क बंद होने के कारण बीमार लोग अस्पताल नहीं जा पा रहे हैं। वाहनों का आवागमन न होने के कारण ग्रामीणों को रसोई गैस, खाद्यन्न सामग्री पीठ पर ढोनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व प्रधान विजय लाल थपलियाल, कृपाल सिंह रावत, विजेंद्र सजवाण, मुकेश सजवाण ने पापरा के समीप बंद सड़क पर दो दिन के अंतर्गत यातायात बहाल न करने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। इस बाबत पीएमजीएसवाई के ईई आरपी पंत ने बताया कि पापरा में सड़क बंद होने की शिकायत संज्ञान में आई है। जेसीबी भेजकर सड़क को जल्द ही खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed