फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Road cut on top of dump debris

डंप मलबे के ऊपर ही काट दी सड़क

Wed, 16 Nov 2022 09:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2022 09:57 PM IST
विज्ञापन
Road cut on top of dump debris
नई टिहरी के छमुंड जाने वाले मार्ग पर क्षतिग्रस्त हुई सुरक्षा दिवार। - फोटो : NEW TEHRI
जिला मुख्यालय से लगे छमुंड गांव में लोनिवि के अधिकारियों का अजीबोगरीब कारनामा सामने आया है। विभाग ने लाखों रुपये से करीब आठ सौ मीटर सड़क की कटिंग की और जब सड़क जगह-जगह धंसने और पुश्ते ढहने लगे तो इसका भूवैज्ञानिकों से सर्वेक्षण कराया। सर्वे रिपोर्ट में पाया गया कि सड़क डंप किए गए मलबे के ऊपर बनाई जा रही है जिससे धंसाव हो रहा है। ऐसे में भू वैज्ञानिकों ने अब स्थायी ट्रीटमेंट होने तक पक्के निर्माण से बचने की सलाह दी है।
विज्ञापन

छमुंड गांव के लिए वर्ष 2019 में जिला अस्पताल बौराड़ी के नजदीक से करीब 800 मीटर सड़क काटी गई थी लेकिन लोनिवि ने भूगर्भीय जांच कराए बगैर कटिंग कर ली। करीब 62 लाख रुपये खर्च कर काटी गई सड़क पर लगाए गए पुश्ते ढह गए हैं और जगह-जगह धंसाव हो रहा है। स्थिति यह है कि अब सड़क पर स्थानीय लोग पैदल भी नहीं चल पा रहे हैं। जल्दबाजी में काटी गई सड़क जब धंसने लगी तो लोनिवि ने भूगर्भीय सर्वे कराया है जिसमें विशेषज्ञों ने बताया है कि डंप किए गए मलबे में सड़क बनाने के कारण ही धंसाव हो रहा है।
विज्ञापन

विशेषज्ञों ने विभाग को सड़क पर पक्का निर्माण करने से पहले स्थायी ट्रीटमेंट करने की सलाह दी है। लोनिवि की सहायक अभियंता निशा लिंगवाल ने बताया कि डंपिंग मलबे में सड़क काटने से कई दीवारें टूट गई हैं और कई जगहों पर धंस रही है। इसकी भूगर्भीय जांच कराने पर विशेषज्ञों ने स्थायी ट्रीटमेंट होने तक पक्के निर्माण से बचने की सलाह दी है। हालांकि सड़क का रिवाइज इस्टीमेट भी बनाया जा रहा है। कुछ समय और इंतजार के बाद ही स्थिति को देखते हुए कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed