फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Tehri Garhwal 28 senior citizens from tehri set out on five day free pilgrimage to gangolihat

टिहरी: दीनदयाल उपाध्याय मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना, 28 श्रद्धालु पांच दिवसीय यात्रा पर गंगोलीहाट रवाना

Thu, 15 Oct 2026 03:49 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, नौगांव (उत्तरकाशी)
संवाद न्यूज एजेंसी, नौगांव (उत्तरकाशी) Published by: Renu Saklani Updated Thu, 15 Oct 2026 03:49 PM IST
सार

टिहरी जिले के नैनबाग से 28 वरिष्ठ श्रद्धालुओं का दल पांच दिवसीय धार्मिक यात्रा पर गंगोलीहाट के लिए रवाना हुआ। दीनदयाल उपाध्याय मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत श्रद्धालुओं के आने-जाने, ठहरने और भोजन की निःशुल्क व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
Tehri Garhwal 28 senior citizens from tehri set out on five day free pilgrimage to gangolihat
श्रद्धालुओं का दल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दीनदयाल उपाध्याय मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत नैनबाग से 28 वरिष्ठ श्रद्धालुओं का दल बृहस्पतिवार को गंगोलीहाट, पिथौरागढ़ के लिए रवाना हुआ। पांच दिन की इस धार्मिक यात्रा पर निकले दल को जिला पंचायत सदस्य राम दयाल शाह और क्षेत्र पंचायत सदस्य नरेंद्र सिंह पंवार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

विज्ञापन

जिला पर्यटन विकास अधिकारी सोबत सिंह राणा ने बताया कि यात्रा के दौरान श्रद्धालु गंगोलीहाट और आसपास के धार्मिक स्थलों के दर्शन करेंगे। उनके आने-जाने के लिए उत्तराखंड परिवहन निगम की बस की निःशुल्क व्यवस्था की गई है। यात्रा में एक गाइड भी साथ रहेगा। श्रद्धालुओं के ठहरने और भोजन का इंतजाम गढ़वाल मंडल विकास निगम और कुमाऊं मंडल विकास निगम की ओर से निःशुल्क किया जाएगा।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस वर्ष योजना के तहत अब तक 125 से 130 श्रद्धालुओं को बदरीनाथ, गंगोत्री, रीठा मीठा साहिब, जागेश्वर, कालीमठ और गंगोलीहाट समेत विभिन्न धार्मिक स्थलों की यात्रा कराई जा चुकी है। योजना का उद्देश्य 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों की निःशुल्क यात्रा का अवसर उपलब्ध कराना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed