{"_id":"6ad0c14aede0f80644022f29","slug":"na-veiwatini-nei-sudesh-kei-rajiv-thakur-e-rawata-e-levu-sara-na-lasa-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-121844-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: सुदेश व राजीव ठाकुर की जुगलबंदी पर खूब लगे ठहाके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: सुदेश व राजीव ठाकुर की जुगलबंदी पर खूब लगे ठहाके
Thu, 15 Oct 2026 05:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Thu, 15 Oct 2026 05:34 PM IST
विज्ञापन
नरेंद्रनगर (टिहरी)। कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की चौथी सांस्कृतिक संध्या हास्य कलाकारों व लोकगीतों के नाम रही। प्रसिद्ध हास्य कलाकार सुदेश लहरी और राजीव ठाकुर ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को खूब गुदगुदाया वहीं लोक गायक अजय चौहान और अजू तोमर के गीतों पर युवा और अन्य दर्शक देर रात तक पांडाल में झूमते रहे।
बुधवार को सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल, नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार ने किया। मंत्री उनियाल ने कहा कि मां कुंजापुरी मेला क्षेत्र की लोक संस्कृति, कला और पर्यटन को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण माध्यम है। ऐसे आयोजन स्थानीय संस्कृति को पहचान दिलाने के साथ कलाकारों को प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर भी देते हैं।
सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत सुदेश लहरी और राजीव ठाकुर की हास्य प्रस्तुतियों से हुई। दोनों कलाकारों ने अपने चुटीले अंदाज और हास्य संवादों से दर्शकों को खूब हंसाया। इसके बाद हिमाचल के लोक गायक अजय चौहान और अजू तोमर ने ‘रोहड़ू जाणा मेरी आमिये’, ‘शिलॉन्ग लागा मेला’, ‘लड़की सुहाणी’ और ‘झुमके झुमके’ गीतों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
कलाकारों ने दर्शकों के बीच पहुंचकर भी गीत सुनाए। पहाड़ी गीतों की धुन पर देर रात तक दर्शक थिरकते रहे। इस मौके पर एसडीएम आशीष घिल्डियाल, प्रकाश चंद्र रमोला, महेश गुसाईं, द्वारिका प्रसाद जोशी, सभासद साकेत बिजल्वाण, सचिन भंडारी, पुष्पा राणा, ममता देवी, विनीता देवी, पार्वती नौटियाल आदि मौजूद रहे।
राजस्थान पुलिस ने जीता महिला वॉलीबाल का खिताब
नरेंद्रनगर (टिहरी)। कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की महिला ओपन वॉलीबाल प्रतियोगिता में राजस्थान पुलिस की टीम चैंपियन बनी। फाइनल मुकाबले में राजस्थान पुलिस ने मनी क्लब को सीधे सेटों में 25-18 और 25-12 से हराकर खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता के समापन पर स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने विजेता राजस्थान पुलिस की टीम को 1,01,000 रुपये का चेक और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उपविजेता मनी क्लब की टीम को 51,000 रुपये का चेक और ट्रॉफी प्रदान की। दोनों टीमों को बधाई देते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद