फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Rishikesh-Gangotri highways open four days later

चार दिन बाद खुला ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे

Thu, 21 Jul 2016 10:01 PM IST
अमर उजाला/नरेंद्रनगर (टिहरी)।
अमर उजाला/नरेंद्रनगर (टिहरी)। Updated Thu, 21 Jul 2016 10:01 PM IST
विज्ञापन

कुम्हारखेड़ा बाईपास में चार दिनों से बंद ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे खोल दिया गया है। किसी प्रकार की समस्या से निपटने के लिए बीआरओ ने वहां एक पोकलैंड मशीन और एक जेसीबी तैनात की है। भूधंसाव रोकने के लिए वहां जल्द ही स्टील के गार्डर और दीवार लगाई जाएगी।

विज्ञापन


चार दिनों से बंद हाईवे खुलने से लोगों के साथ ही बीआरओ ने भी राहत की सांस ली है। भारी मात्रा में हुए भूधंसाव के कारण बंद मार्ग खोलने में बारिश ने भी काफी बाधा पहुंचाई है। बृहस्पतिवार सुबह सवा 11 बजे मार्ग खुलते ही दोनों ओर बड़ी संख्या में खड़े वाहन अपने गंतव्य की ओर निकले। हाईवे साढ़े 12 बजे फिर बंद हो गया, लेकिन 15 मिनट बाद ही सड़क फिर से खोल दी गई।
विज्ञापन


डीएम इंदुधर बौड़ाई ने बीआरओ को चौबीसों घंटे निगरानी रखने के निर्देश देते हुए जरूरी मशीनरी तैयार रखने को कहा है। बीआरओ के कै. सिद्धार्थ ने बताया कि बारिश होने पर मलबा रोकने के लिए सड़क के नीचे रैंप बनाए गए हैं, जिससे पहाड़ी से मलबा गिरने पर वह नीचे वाली सड़क तक नहीं पहुंच पाएगा। उन्होंने कहा कि भूधंसाव रोकने के लिए जल्द ही पहाड़ी की तरफ सुरक्षा दीवार और बाहरी छोर की ओर क्रैश बैरियर लगाए जाएंगे। इसके साथ ही नगर क्षेत्र में बिजली और पानी की आपूर्ति भी बहाल कर दी गई है। कुम्हारखेड़ा से शिफ्ट किए गए परिवार फिलहाल प्रेक्षागृह और बारात घर में ही है। एसडीएम लक्ष्मीराज चौहान ने कहा कि समस्या का हल जल्द निकाल लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed