{"_id":"5dd6c0778ebc3e54af1ecbbe","slug":"ring-road-will-be-built-around-tehri-lake-new-tehri-news-drn3267757189","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिहरी झील के चारों ओर बनेगी रिंग रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिहरी झील के चारों ओर बनेगी रिंग रोड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिहरी झील को विश्वस्तरीय पर्यटन गंतव्य बनाने की सरकार की मुहिम रंग लाई, तो आने वाले दिनों में चारों ओर खूबसूरत और सभी सुविधाओं युक्त रिंग रोड होगी। झील क्षेत्र में 217 किमी लंबी और करीब 21 मीटर चौड़ी रोड में फुटपाथ, साइकिल ट्रैक से लेकर आसपास होटल, ढाबे, पेट्रोल पंप, व्यू प्वाइंट, पार्किंग, शौचालय समेत अन्य सुविधाएं मुहैया होगी। लोनिवि रिंग रोड की डीपीआर बनाने में जुटा है।
सरकार ने पूर्व में टिहरी झील को पर्यटकों की पहली पसंद बनाने के लिए इसके चारों ओर रिंग रोड बनाने की स्वीकृति दी थी। इसके लिए लोनिवि प्रांतीय खंड बौराड़ी को डीपीआर बनाने के निर्देश दिए थे। लोनिवि भी उच्चाधिकारियों के मार्ग दर्शन में डीपीआर बना रहा है। रिंग रोड से टिहरी डैम होते हुए टिपरी से चाह गडोलिया, पिलखी, घनसाली, सेंदुल से पिपोला तक 66.4 किमी सड़क का विस्तारीकरण किया जाएगा, जबकि पिपोला से घोंटी पुल होते हुए म्यूड़ा तक 16 किमी नई सड़क बनेगी। म्यूड़ा से पिपलडाली पुल तक आठ किमी, पुल से सांदणा बैंड तक 14 किमी, सांदणा बैंड से रौलाकोट 12 किी, डोबरा से मोटणा बैंड नौ किमी, मोटणा से मदननेगी, मोटणा से चौंदार-तीन-तीन किमी, चौंदार बैंड से स्यांसू 14 किमी, स्यांसूृ से मणीदेवीधार 28.2 किमी, नकोट से स्यांसू आठ किमी, स्यांसू से स्यांसू पुल तक तीन किमी, स्यांसू से डोबरा जाख तक 23.6 किमी, डोबरा से कोटी कालोनी पांच किमी और कोटी से टिहरी डैम तक चार किमी सड़क का निर्माण और विस्तारीकरण कार्य किया जाएगा। छह मीटर चौड़ी डबल लेन रिंग रोड के एक किनारे 150 मीटर का पैदल फुटपाथ, 150 मीटर का साइकिल ट्रैक, सड़क के बीच में छह मीटर चौड़ी ग्रीन बेल्ट बनाई जाएगी। सहायक अभियंता पीएस बुटोला ने बताया कि घनसाली, सेंदुल, जलकुर और भौंगा में 36-36 मीटर स्पान के पुल बनेंगे। साथ ही पेट्रोल पंप, पार्किंग, होटल, ढाबे, व्यू प्वाइंट, शौचालय आदि बनाए जाएंगे। रिंग रोड समेत अन्य सुविधाओं को जुटाने में करीब 15 सौ करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह धनराशि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर खर्च करेगी।