फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Responding to the officer of the Department of Silk who was present in the meeting

बैठक में गैरहाजिर रेशम विभाग के अफसर का जवाब तलब

Tue, 07 Jul 2020 09:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Responding to the officer of the Department of Silk who was present in the meeting
जिला योजना के लिए वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए 63 करोड़ 37 लाख का परिव्यय तय किया गया है, जिसमें से जिले को अब तक 20 करोड़ मिल चुका है। डीएम ने कहा कि इस बार बजट में स्वरोजगार पर फोकस किया गया है। बैठक में गैरहाजिर रेशम विभाग की अधिकारी वंदना राणा का जवाब तलब किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला सभागार में हुई बैठक में डीएम मंगेश घिल्डियाल ने कहा कि इस बार जिला योजना से स्वरोजगार को ज्यादा बजट दिया जाएगा। उद्यान विभाग को 10 करोड़, कोविड-19 से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग को चार करोड़, कृषि को तीन करोड़, पशुपालन को साढ़े चार करोड़, जल संस्थान 13 करोड़, शिक्षा विभाग को पांच करोड़, लोनिवि को तीन करोड़ तथा पूल्ड हाउस मरम्मत के लिए डेढ़ करोड़, लघु सिंचाई विभाग को साढ़े तीन करोड़, युवा कल्याण को तीन करोड़ 43 लाख, पर्यटन को तीन करोड़, सिंचाई विभाग को दो करोड़ 70 लाख, जल निगम को दो करोड़, मत्स्य पालन को डेढ़ करोड़, सहकारिता को एक करोड़ 13 लाख का बजट आवंटित किया गया। बैठक में सीडीओ अभिषेक रूहेला, डीएफओ डा. कोको रोसे, डीएसटीओ निर्मल शाह, लोनिवि के ईई केएस नेगी, जल संस्थान सतीश नौटियाल, डीएचओ डा. डीके तिवारी, सीएओ युवा कल्याण अधिकारी डा. मुकेश चंद्र डिमरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed