फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Lack of a waste sorting center in the Tapovan municipal area.

Tehri News: तपोवन नगर निकाय क्षेत्र में कूड़ा छंटाई केंद्र का अभाव

Tue, 22 Sep 2026 05:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Tue, 22 Sep 2026 05:01 PM IST
विज्ञापन
Lack of a waste sorting center in the Tapovan municipal area.
नई टिहरी। टिहरी जिले के 11 नगर निकायों से प्रतिदिन करीब 58 मीट्रिक टन कूड़ा एकत्रित हो रहा है। कूड़े के बेहतर प्रबंधन और निस्तारण को लेकर जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने नगर निकायों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने खुले में कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ चालान की कार्रवाई करने और स्रोत पर ही कूड़े की छंटाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में बताया गया कि तपोवन नगर निकाय क्षेत्र में कूड़ा छंटाई केंद्र नहीं है। जिले में कूड़ा प्रबंधन के लिए 10 कूड़ा छंटाई केंद्र, 72 खाद गड्ढे, आठ खाद बनाने वाली मशीनें, 10 कूड़ा दबाने वाली मशीनें, चार जेसीबी और चार कूड़ा कुचलने वाली मशीनें उपलब्ध हैं। बैठक में कूड़ा उठान, निस्तारण से होने वाली आय, सफाई कर्मचारियों की उपलब्धता और घर-घर से कूड़ा उठाने की व्यवस्था की समीक्षा की गई। बैठक में सीडीओ वरुणा अग्रवाल, एसडीएम सदर कमलेश मेहता, डीडीओ मो असलम, चंबा के ईओ प्रशांत कुमार, अंजली और जिला पंचायत के एएमए गणेश भट्ट आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed