फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Rebellion in BJP over block chief candidate

ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी को लेकर भाजपा में बगावत

Sat, 02 Nov 2019 10:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
Rebellion in BJP over block chief candidate
नई टिहरी में पत्रकारों से बातचीत करती चंबा ब्लॉक प्रमुख का चुनाव लड़ रही भाजपा की बागी प्रत्याशी - फोटो : NEW TEHRI
पंचायत चुनाव में चंबा ब्लाक प्रमुख पद पर भाजपा की ओर से महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष और प्रदेश कार्य समिति की सदस्य रागिनी भट्ट को अधिकृत प्रत्याशी घोषित न करने पर भाजपा में बगावत शुरू हो गई है। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चंबा ब्लाक प्रमुख पद के लिए नामांकन किया है। कहा कुछ लोग लगातार टिहरी जिला भाजपा संगठन को गर्त में धकेलने का काम कर रहे हैं। यही कारण रहा कि गत वर्ष चंबा और नई टिहरी नगर पालिका चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों को करारी हार मिली है।
विज्ञापन

पत्रकार वार्ता में भाजपा की वरिष्ठ नेत्री और पूर्व जिलाध्यक्ष रागिनी भट्ट ने बताया कि 36 वर्षों से वह पार्टी की सेवा करती आ रही है। इस दौरान संगठन की ओर से उन्हें महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष, प्रदेश मंत्री, प्रदेश कार्य समिति सदस्य का दायित्व सौंपा गया। भाजपा ने चंबा ब्लाक प्रमुख के लिए जिस प्रत्याशी को अधिकृत किया है। वह अभी भाजपा की प्राथमिक सदस्य तक नहीं है। ऐसे में उन्हें मजबूर होकर निर्दलीय ब्लाक प्रमुख का चुनाव लड़ना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कहा क्षेत्र की जनता ने मुझे ब्लाक प्रमुख पद के लिए बीडीसी सदस्य चुनकर भेजा है। स्थानीय विधायक और भाजपा जिलाध्यक्ष को छोड़कर सभी जन प्रतिनिधियों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों का सहयोग मिल रहा है। कहा गत वर्ष हुए निकाय चुनाव में भी पार्टी प्रत्याशी चयन को लेकर कार्यकर्ताओं के भावनाओं का सम्मान नहीं किया गया, जिसका खामियाजा संगठन को भुगतना पड़ा। चंबा और नई टिहरी नगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी जनता की नाराजगी के चलते अपनी जमानत तक नहीं बचा पाए। पत्रकार वार्ता में क्षेत्र सदस्य ज्योति प्रसाद पंत, भूपेंद्र रावत, कैरानंद भट्ट, किशोर लाल चमोली व सुषमा उनियाल भी उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed