फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Raulakot village joins the campaign against alcohol.

Tehri News: शराबबंदी की मुहिम में शामिल हुआ रौलाकोट गांव

Sat, 20 Dec 2025 05:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sat, 20 Dec 2025 05:41 PM IST
विज्ञापन
Raulakot village joins the campaign against alcohol.
ग्राम पंचायत ने गांव की सीमा में शराब पीने और बेचने पर बहिष्कार करने का लिया निर्णय
विज्ञापन

नई टिहरी। टिहरी बांध प्रभावित ग्राम पंचायत रौलाकोट भी शराबबंदी की मुहिम में शामिल हो गया। ग्राम पंचायत की बैठक में शादी-विवाह और अन्य सार्वजनिक कार्यक्रमों में शराब पीने पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव पारित किया गया। रौलाकोट सीमा के अंतर्गत शराब पीने और बेचने वाले का बहिष्कार करने का फैसला लिया गया।
नरसिंह देवता मंदिर परिसर में ग्राम प्रधान अरविंद प्रसाद नौटियाल की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत की खुली बैठक आयोजित की गई। बैठक में नशे के बढ़ते प्रचलन पर गांव की महिलाओं और बुजुर्गों ने चिंता जताई। सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि अब गांव में होने वाली किसी भी शादी समारोह और अन्य कोई भी धार्मिक आयोजन में कॉकटेल पार्टी का आयोजन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में तय किया गया कि रौलाकोट सीमा के अंतर्गत कोई भी व्यक्ति यदि शराब पीते, बेचते या शराब पीकर उपद्रव मचाएगा तो उसका सामूहिक बहिष्कार किया जाएगा। साथ ही ऐसे लोगों के खिलाफ ग्राम पंचायत रिपोर्ट भी दर्ज कराएगी। बैठक में उप प्रधान रेखा देवी, बीडीसी सदस्य प्रीति बिष्ट, ग्राम विकास अधिकारी मनीष उनियाल, नितिका, गुड्डी देवी, कविता देवी, मकानी देवी, सीमा देवी आदि मौजूद उपस्थित रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed