फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Rain is useful for planting paddy and is harmful for wheat

धान की रोपाई के लिए उपयोगी और गेहूं के लिए नुकसानदायक है बारिश

Wed, 19 May 2021 10:19 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 10:19 PM IST
विज्ञापन
Rain is useful for planting paddy and is harmful for wheat
बुधवार सुबह से पल-पल मौसम का मिजाज बदलता रहा। सुबह आसमान में बादल छाने के बाद कुछ देर हल्की धूप खिली। दोपहर करीब 12 बजे जिले में बारिश का सिलसिला शुरू हो गया था, जो शाम चार बजे तक जारी रहा। ऊंचाई वाले क्षेत्रों जहां अभी गेहूं की फसल कटी नहीं उन क्षेत्रों के लिए यह बारिश नुकसान दायक मानी जा रही है। ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र रानीचौरी के तकनीकी अधिकारी प्रकाश नेगी का कहना है कि धान की फसल के लिए यह बारिश उपयोगी है। क्योंकि बारिश से खेतों में नमी अधिक रहेगी। कुछ दिनों के बाद काश्तकार खेतों में धान की रोपाई कर सकते हैं। सेब उत्पादकों के लिए भी बारिश लाभकारी रहेगी। बारिश से सेब के फलों की ग्रोथ बढ़ जाएगी। काश्तकारों को चाहिए कि वह टमाटर, शिमला मिर्च और बैगन वाले खेतों में पानी बिल्कुल भी न रुकने दे। नई टिहरी में 9.6 एमएम बारिश रिकार्ड दर्ज गई गई। बुधवार को नई टिहरी का अधिकतम तापमान 16.2 और न्यूनतमत तापमान 13.8 डिग्री दर्ज किया गया। संवाद
विज्ञापन

जनपद में दिन भी जारी रही बारिश
उत्तरकाशी। जनपद के विभिन्न हिस्सों में बुधवार तड़के से रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी है। यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम समेत ऊंचाई वाले हिस्सों में भी बारिश से तापमान में गिरावट आ गई है। बुधवार को जिला मुख्यालय सहित घाटी वाले क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम समेत ऊंचाई वाले इलाकों में अधिकतम तापमान 11 डिग्री और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस रहा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed