{"_id":"6a43b0690aa8b0a41808a2e6","slug":"questions-raised-regarding-the-alignment-of-the-mukhem-bypass-road-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-119851-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: मुखेम बाईपास सड़क के एलाइनमेंट पर उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: मुखेम बाईपास सड़क के एलाइनमेंट पर उठे सवाल
Tue, 30 Jun 2026 05:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Tue, 30 Jun 2026 05:32 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने डीएम से की जांच की मांग, बाईपास मार्ग का सर्वे दोबारा किया जाए
बिना सहमति सड़क कटिंग करने पर जताया आक्रोश
नई टिहरी। मुखेम के ग्रामीणों ने कंडियाल गांव-धंगड़गांव-पोखरी-मुखेम बाईपास मोटर मार्ग के एलाइनमेंट और निर्माण प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने डीएम नीतिका खंडेलवाल को ज्ञापन सौंपकर सड़क के सर्वेक्षण और एलाइनमेंट की निष्पक्ष जांच कराने व किसानों की आपत्तियों का निस्तारण करने की मांग की।
उन्होंने डीएम को बताया कि वर्ष 2021 में मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कंडियाल गांव-धंगड़गांव-पोखरी-मुखेम बाईपास सड़क की स्वीकृति मिली थी। मोटर मार्ग क्षेत्र के 13-14 गांवों की आवागमन सुविधा और विकास को ध्यान में रखकर प्रस्तावित किया गया था।
ज्ञापन में कहा गया कि कुछ प्रभावशाली लोगों के निजी हितों के चलते मार्ग के मूल एलाइनमेंट में बदलाव कर दिया गया। मुखेम गांव के कई किसानों की भूमि पर उनकी सहमति के बिना सड़क कटान का कार्य शुरू कर दिया गया जिससे कृषि भूमि को नुकसान पहुंचा है। कुछ परिवार भूमिहीन होने की स्थिति में पहुंच गए हैं। आरोप लगाया कि वर्तमान एलाइनमेंट तकनीकी मानकों के अनुरूप नहीं है। इससे अधिकांश मोहल्लों को अपेक्षित लाभ नहीं मिल रहा जबकि कुछ क्षेत्रों को दोहरा लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन
सड़क निर्माण में दो पुल बनाए जाने प्रस्तावित हैं जबकि मार्ग का री-एलाइनमेंट कर एक पुल से ही आवागमन की सुविधा दी जा सकती है जिससे सरकारी धन की बचत होगी। उन्होंने सड़क के सर्वेक्षण, एलाइनमेंट और निर्माण प्रक्रिया की उच्चस्तरीय जांच कराई जाने की मांग की है। जांच में लापरवाही व अनियमितता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामलाल नौटियाल, रतनमणि, रविंद्र दत्त, सुशील नौटियाल, सुनील नौटियाल, सुरेश मेंदुडी, राम किशोर सेमवाल व श्रवण कुमार शामिल रहे।