फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Public hearing of Lakhwar dam affected people will be held on January 30 in Nainbag

Tehri News: नैनबाग में 30 जनवरी को होगी लखवाड़ बांध प्रभावितों की जन सुनवाई

Mon, 30 Dec 2024 07:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Mon, 30 Dec 2024 07:32 PM IST
विज्ञापन
Public hearing of Lakhwar dam affected people will be held on January 30 in Nainbag
नैनबाग (टिहरी)। लखवाड़ बांध प्रभावित काश्तकार संघर्ष समिति ने डीएम मयूर दीक्षित से मुलाकात कर बांध प्रभावितों की समस्याओं को प्रमुखता से रखा। समिति के पदाधिकारियों की मांग पर डीएम ने 30 जनवरी को नैनबाग तहसील में बांध प्रभावितों की जन सुनवाई की तिथि नियत की है।
विज्ञापन


यमुना नदी पर बनने वाले 300 मेगावाट जल विद्युत परियोजना से जौनसार-जौनपुर क्षेत्र के लगभग 17 गांव के काश्तकार की भूमि का अधिग्रहण किया जाना है। सोमवार को लखवाड़ बांध प्रभावित काश्तकार संघर्ष समिति के अध्यक्ष डॉ़ बीरेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पहुंचे। समिति के लोगों ने कलेक्ट्रेट में डीएम को बांध प्रभावितों की समस्याओं से अवगत कराया।
विज्ञापन

संघर्ष समिति के अध्यक्ष ने डीएम को मांगपत्र सौंपते हुए बताया कि प्रभावितों की समस्याओं को देखते हुए उनकी आपत्तियों और समस्याओं की सुनवाई तहसील नैनबाग में की जानी चाहिए। लखवाड़ जल विद्युत परियोजना से नैनबाग और धनोल्टी तहसील के 17 गांव के ग्रामीणों की भूमि अधिग्रहण की जानी है। नैनबाग में प्रभावितों की सुनवाई की जाने से उनकी उपस्थिति अधिक रहने के साथ पारदर्शिता भी बनी रहेगी। साथ ही लोग अपनी समस्याओं को स्पष्टता से अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बांध से प्रभावित की समस्याओं की जन सुनवाई पहले तीन जनवरी को होनी थी, लेकिन संघर्ष समिति की मांग पर डीएम ने 30 जनवरी की तिथि निर्धारित की है। इस मौके पर सिया सिंह चौहान, प्रदीप कवि, राकेश रातव, जयपाल राणा, आनंद सिंह, संदीप रावत, सुकेश रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed