फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Problem due to non-repair of sewer line

सीवर लाइन की मरम्मत नहीं होने से दिक्कत

Mon, 05 Jul 2021 07:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 07:09 PM IST
विज्ञापन
Problem due to non-repair of sewer line
नगर क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण के लिए डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव की अध्यक्षता में विभागीय अधिकारियों और नागरिक मंच की बैठक हुई। मंच के अध्यक्ष सुंदर लाल उनियाल ने डीएम को बताया कि कई ब्लाकों में सीवर लाइन की मरम्मत और नियमित जलापूर्ति पर जल संस्थान द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को आयोजित बैठक में नागरिक मंच ने कहा कि जल संस्थान टिहरी बांध विस्थापित और प्रभावितों से जल और सीवर शुल्क वसूल रहा है। मंच ने अधूरी सीवर लाइन को पूरा करने, ढुंगीधार में जलस्रोत के पास सीवर का रिसाव रोकने की मांग की। इस पर जल संस्थान के ईई सतीश नौटियाल ने बताया कि नगर क्षेत्र में कई जगहों पर सीवर लाइन आवासीय भवनों के नीचे से गुजरती है। जगह के अभाव में कई लाइनों को मुख्य सीवर लाइन से जोड़ना संभव नहीं है। डीएम ने जल संस्थान से कहा कि जो सीवर लाइन जोड़ी जा सकती है, उसे शीघ्र जोड़ें और ढुंगीधार जलस्रोत से सीवर के रिसाव को जल्द बंद करें। बैठक में मंच के सदस्य चंडी प्रसाद डबराल, कमल सिंह महर, करम सिंह तोपवाल, किशोरी लाल चमोली, नरोत्तमदत्त जखमोला, गुरु प्रसाद भट्ट, एसडीएम रविंद्र जुवांठा, ईई केएस नेगी, सतीश नौटियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed