{"_id":"69849fc61a26f7507c02145e","slug":"preparations-are-in-full-swing-to-upgrade-pilkhi-to-a-community-health-center-tehri-news-c-50-1-sdrn1018-117180-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: पिलखी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने तैयारी जोरों पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: पिलखी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने तैयारी जोरों पर
Thu, 05 Feb 2026 07:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Thu, 05 Feb 2026 07:18 PM IST
विज्ञापन
जन संघर्ष मोर्चा ने डीएम से मुलाकात कर सेवाओं में सुधार के प्रयासों पर चर्चा की
नई टिहरी। घनसाली जन संघर्ष मोर्चा ने डीएम नितिका खंडेलवाल से मुलाकात कर घनसाली में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार को लेकर चर्चा की। डीएम ने कहा कि घनसाली में उप जिला अस्पताल बनाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जा रहा है। पिछले दिनों हुई गर्भवती महिलाओं की मौत पर सीएम विवेकाधीन कोष से मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।
भिलंगना क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग को लेकर घनसाली जन संघर्ष मोर्चा ने बीते नवंबर में पिलखी में आंदोलन शुरू किया था। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के आश्वासन पर आंदाेलन स्थिगित किया गया था। उस परिपेक्ष में बृहस्पतिवार को डीएम से मिलने आए घनसाली जन संघर्ष मोर्चा ने स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की प्रगति पर चर्चा की।
सीएमओ डॉ. श्याम विजय ने बताया गया कि पिलखी पीएचसी को सीएचसी में उच्चीकृत करने की कार्यवाही गतिमान है। भवन निर्माण आदि के लिए टेंडर लगा दिए गए हैं। उप जिला चिकित्सालय के लिए जमीन देखी जा रही है। मोर्चा के सदस्यों ने आंदोलन के दौरान मोर्चा के कुछ सदस्यों पर किए गए मुकदमे की कार्यवाही पर रोक लगाने और उस दौरान सही इलाज नहीं मिलने के कारण जिन गर्भवती महिलाओं की मौत हुई है उनके आश्रितों को मुआवजा देने की मांग की।
विज्ञापन
बैठक में सीएमओ सहित एसडीएम घनसाली अल्केश नौडियाल, मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष संदीप आर्य, जिला पंचायत सदस्य विक्रम सिंह घणाता, अनुज लाल शाह, क्षेत्र पंचायत सदस्य पुरुषोत्तम आर्य, विनोद लाल मौजूद थे।