फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Potholes galore between Chamba and Rishikesh

Tehri News: चंबा से ऋषिकेश के बीच गड्ढे ही गड्ढे

Wed, 29 Oct 2025 05:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Wed, 29 Oct 2025 05:55 PM IST
विज्ञापन
Potholes galore between Chamba and Rishikesh
एनएच की मरम्मत नहीं करने पर जनप्रतिनिधियों ने दी आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन


चंबा (टिहरी)। चंबा-ऋषिकेश के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग 34 की पर बने गड्ढे लोगों की आवाजाही में परेशानी बने हैं जिससे लोगों में बीआरओ के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने जल्द ही हाईवे पर मरम्मत कार्य नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

चंबा-ऋषिकेश के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर उपली खाड़ी के निकट लंबे समय से बड़े-बड़े गड्ढे बने हैं। जिला पंचायत सदस्य शीशपाल सजवाण के नेतृत्व में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने बीआरओ के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र गड्ढों को भरने की मांग की है। जिला पंचायत सदस्य सजवाण ने कहा कि एनएच की बदहाल स्थिति के कारण लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

एनएच पर बने गड्ढों के कारण बड़े वाहन के टायर धंस रहे हैं। वहीं दुपहिया वाहन चालक कई बार गड्ढों में गिरकर चोटिल हो चुके हैं। उपली खाड़ी में बड़े-बड़े गड्ढों में पानी जमा होने से वाहन चालकों के साथ पैदल चलने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बीते सितंबर की अतिवृष्टि से एनएच की स्थिति उपली खाड़ी, तल्ली खाड़ी, नागणी, आमसेरा बेमुंड़, ताछला, फकोट सहित कई स्थानों पर बदहाल बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएच पर आवाजाही करना जोखिमभरा बना है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने शीघ्र एनएच का सुधारीकरण न होने पर बीआरओ के खिलाफ धरना-प्रदर्शन शुरू करने की चेतावनी दी है। इस मौके पर ग्राम प्रधान भंडार गांव संदीप पैन्यूली, ग्राम प्रधान टिपली विकास कुकरेती, क्षेत्र पंचायत सदस्य सोबत भंडारी, सुंदर सिंह नेगी, राकेश भंडारी, राजेश उनियाल, सत्य प्रसाद, सुरेंद्र राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed