{"_id":"64abf78c2c49c80af60e432c","slug":"police-seized-two-trucks-carrying-boulders-new-tehri-news-c-50-1-sdrn1017-1062-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: बोल्डर ले जा रहे दो ट्रकों को पुलिस ने किया सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: बोल्डर ले जा रहे दो ट्रकों को पुलिस ने किया सीज
विज्ञापन
फोटो
कंडीसौड़(टिहरी)। ऋषिकेश-गंगोत्री हाीवे कोटी गाड़ से आगे कमांद की ओर बोल्डर लादकर जा रहे 10 टायर वाले दो ट्रकों को पुलिस ने कब्जे में लेकर सीज किया है।
कंडीसौड़ थानाध्यक्ष प्रदीप पंत ने बताया कि सोमवार को पुलिस ने नियमित चेकिंग अभियान के दौरान ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर कमांद के पास कोटी गाड़ की ओर से बोल्डर लेकर आ रहे दो ट्रकों को रोका। वाहन चालकों से दस्तावेज और बोल्डर संबंधी कागजात प्रस्तुत करने को कहा गया। लेकिन वह कुछ भी प्रस्तुत नहीं कर पाए। बताया कि ट्रकों को कब्जे में लेकर सीज किया गया। मामले की जांच की जा रही है। अगर ट्रक मालिक वैध कागजात प्रस्तुत नहीं करते हैं तो एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। यदि बोल्डर परिवहन करने के अनुमति पत्र भी प्रस्तुत नहीं किए गए तो अवैध खनन संबंधी कार्रवाई भी की जाएगी।