फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Police ready for fair and fear-free elections

निष्पक्ष और भयमुक्त चुनाव के लिए पुलिस तैयार

Sun, 13 Feb 2022 07:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 07:23 PM IST
विज्ञापन
Police ready for fair and fear-free elections
नई टिहरी में चुनाव को लेकर पुलिस ब्रीफिंग करते एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर। - फोटो : NEW TEHRI
टिहरी जिले की छह विधानसभा सीटों के लिए 951 पोलिंग बूथों पर होने वाले मतदान के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। सुरक्षा की दृष्टि से पोलिंग बूथों पर पुलिस और सुरक्षा बलों के अलावा होमगार्ड, पीआरडी जवान और वन विभाग के कर्मियों को तैनात किया गया है। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों पर पीएसी और अर्धसैनिक बलों के अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि निष्पक्ष, पारदर्शी और भयमुक्त मतदान के लिए पुलिस पूरी तरह से तैयार है। स्थानीय पुलिस के अलावा अर्द्ध सैनिक बलों, पीएसी की कंपनियां चुनाव के लिए तैनात की गई है। एसएसपी ने बताया कि चुनाव संपादित करने के लिए करीब 3328 सुरक्षाकर्मी तैनात किए हैं, जिनमें राजस्थान होमगार्ड के 800, हिमाचल प्रदेश होमगार्ड के 450, जनपद के होमगार्ड 363, जिले के पीआरडी जवान 200, आईटीबीपी की 3, बीएसएफ की 2 और आईआरबी (इंडियन रिजर्व बटालियन) की 1 कंपनी, 46वीं पीएसी की 2 प्लाटून के अलावा टिहरी और उत्तराखंड पुलिस के 865 कार्मिक शामिल हैं। एसएसपी के अनुसार पुलिस कर्मियों में सीओ रैंक के 8 अधिकारी, 15 इंस्पेक्टर, 87 दरोगा, 15 महिला दरोगा, 86 हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल 557, महिला कांस्टेबल 97 सहित 47 वन दरोगा और 69 वन रक्षक शामिल हैं। प्रत्येक पोलिंग बूथ पर सुरक्षा कर्मियों की पैनी निगाह रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed