फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Pledged to defeat malnutrition in tehri

कुपोषण को हराने का लिया संकल्प

Wed, 30 Sep 2020 11:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Pledged to defeat malnutrition in tehri
एक माह तक चले राष्ट्रीय पोषण अभियान का बुधवार को समापन हो गया। समापन अवसर पर अधिकारियों और कर्मियों ने कुपोषित और अति कुपोषित बच्चों को इससे बाहर निकालने के लिए टीम भावना से कार्य करने का संकल्प लिया। जाखणीधार ब्लॉक के टिपरी में आयोजित कार्यक्रम में बीडीओ राकेश मोहन नयाल ने कहा कि कुपोषण बच्चों की प्रगति में बाधक है। बच्चों को पौष्टिक आहार देेने पर माता-पिता को विशेष ध्यान देना होगा। सीपीडीओ मंजू जोशी ने बताया पोषण रथ नौ ब्लॉक के सभी न्याय पंचायतों तक संचालित किया गया। इस मौके पर दीपिका तिवाड़ी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी संजय लिंगवाल, रजनी भट्ट, राजेश सिंह, अनिल राणा मौजूद रहे। उधर, घनसाली में आयोजित पोषण मेले का शुभारंभ चमियाला की नगर पंचायत अध्यक्ष ममता पंवार ने किया। इस मौके पर सीडीपीओ नीलम रमोला, लक्ष्मी बिष्ट, ममता रतूड़ी, उर्मिला भंडारी, रीना रतूड़ी, अशरूफी, बसंती, सुनीता, सुमन बिष्ट आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed