फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Played an active role in the prohibition movement

शराबबंदी आंदोलन में निभाई थी सक्रिय भूमिका

Tue, 27 Apr 2021 09:10 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 09:10 PM IST
विज्ञापन
Played an active role in the prohibition movement
हेंवलघाटी के पर्यावरण संरक्षण और विभिन्न आंदोलनों महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली जड़धार गांव की वचनी देवी (87) का निधन हो गया। उनके निधन से जिले में शोक की लहर छाई रही। नागणी स्थित पैतृक घाट में लोगों ने उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन

चंबा विकासखंड के जड़धार गांव निवासी वचनी देवी ने 70 के दशक में हेंवलघाटी के पर्यावरण संरक्षण के विभिन्न आंदोलनों में बढ़-चढ़कर भूमिका निभाई। इस दौरान वचनी देवी ने खनन विरोधी आंदोलन, शराब विरोधी आंदोलन को आगे बढ़ाने में सहयोग किया। वह कई समय तक जड़धार गांव की महिला मंगल दल की अध्यक्ष भी रही। बीज बचाओ आंदोलन में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके जीवन पर संयुक्त रूप से कई डॉक्यूमेंट्री फिल्मों का प्रसारण भी हुआ है। वह पिछले कई समय से बीमार चल रही थी। मंगलवार को वचनी ने चंबा स्थित अपने रिश्तेदारों के घर में अंतिम सांस ली। उनके निधन पर चिपको आंदोलन के नेता धूम सिंह नेगी, विजय जड़धारी, दयाल भाई, प्रधान प्रीति जड़धारी, बिन्दु देवी, राजेंद्र नेगी ने गहरा शेाक व्यक्त किया है। उनके निधन को उत्तराखंड के लिए अपूरणीय क्षति बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed