{"_id":"64c7979699404133b50e4235","slug":"people-upset-due-to-non-construction-of-bridge-on-alams-gadere-new-tehri-news-c-50-1-sdrn1017-1455-2023-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: अलमस गदेरे पर पुल नहीं बनने से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: अलमस गदेरे पर पुल नहीं बनने से लोग परेशान
विज्ञापन
ग्रामीणों ने लोनिवि से की जल्द पुल निर्माण करने की मांग
थत्यूड़ (टिहरी)। अलमस भवान नगुण-उत्तरकाशी मोटर मार्ग पर अलमस गदेरे में लोनिवि की लापरवाही से लंबे समय बाद भी पुल का निर्माण पूरा नहीं हो पाया है जिससे ग्रामीणों से लेकर उत्तरकाशी से आवागमन करने वाले वाहनों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीण लोनिवि से पुल निर्माण जल्द पूरा करने की मांग कर रहे हैं लेकिन ठेकेदार और लोनिवि की लापरवाही से पुल निर्माण कार्य में तेजी नहीं आ पा रही है।
जौनपुर के अलमस भवान नगुण-उत्तरकाशी मोटर मार्ग पर बड़ी संख्या में देहरादून, हरिद्वार से लोग उत्तरकाशी के लिए आवागमन करते हैं। साथ ही गंगोत्री और यमुनोत्री जाने वाले पर्यटक भी मार्ग से गुजरते हैं लेकिन अलमस गदेरे पर पुल न होने के कारण वाहनों को आवागमन में खासी परेशानी उठानी पड़ती है।
खासतौर पर बारिश में गदेरे के ऊपर से सड़क पर भारी मात्रा में पानी आ जाता है जिससे कई बार यातायात भी बाधित हो जाता है। लोनिवि ने करीब छह माह पहले यहां पर पुल का निर्माण तो शुरू कराया था लेकिन ठेकेदार की लापरवाही से अभी तक पुल के पिलर तक खड़े नहीं हो पाए हैं। ग्रामीण महावीर चौहान, श्याम सिंह चौहान, सोमवारी लाल नौटियाल ने बताया कि स्थानीय वर्षों से पुल निर्माण की मांग कर रहे थे। तब जाकर सरकार ने पुल स्वीकृत किया था। बावजूद लोनिवि की लापरवाही से निर्माण कार्य समय पर पूरा नहीं हो पा रहा है। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कत उठानी पड़ रही है। उन्होंने जल्द पुल न बनने पर बेमियादी आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
बारिश के कारण 28 जुलाई को चट्टान गिरने के कारण पुल निर्माण कार्य में रुकावट आई है। जहां पर पुल बन रहा है, वहां पर भूस्खलन की आशंका बनी रहती है। इससे बारिश में श्रमिक कार्य करने को तैयार नहीं है। मौसम साफ होने काम में तेजी लाई जाएगी।
-लोकेश सारस्वत, अधिशासी अभियंता, लोनिवि थत्यूड़ टिहरी।