{"_id":"65d5faeb7d1dc69bc405c73e","slug":"people-should-get-benefits-of-schemes-mp-new-tehri-news-c-50-1-sdrn1017-105307-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"योजनाओं का लोगों को मिलना चाहिए लाभ : सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योजनाओं का लोगों को मिलना चाहिए लाभ : सांसद
Wed, 21 Feb 2024 07:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Wed, 21 Feb 2024 07:00 PM IST
विज्ञापन
टिहरी सांसद ने दिशा की बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश
नई टिहरी। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक लेते हुए सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति को मिलना चाहिए। कहा कि बैठक में जनप्रतिनिधियों की ओर से उठाई जानी वाली समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण करना चाहिए। उन्होंने लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले सभी विभागों स्वीकृत विकास कार्यों पर निर्माण शुरू करने के निर्देश दिए।
कलेक्ट्रेट में आयोजित में दिशा की बैठक की अध्यक्षता करते हुए सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने कहा कि जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाया जाए। घर पर प्रसव को कराने की पद्धति को शून्य करने के लिए स्वास्थ्य विभाग लोगों को जागरूक करें। घनसाली विधायक शक्ति लाल शाह ने मनरेगा में अच्छे कार्य करने वाले ग्राम पंचायतों को पुरस्कृत करने, बालगंगा महाविद्यालय के समीप बीएसएनएल का मोबाइल टावर लगाने की मांग की।
समिति के सदस्य चतर सिंह ने क्वीली पालकोट क्षेत्र में श्रीनगर बजाए चंबा से विद्युत आपूर्ति कराने की मांग की। इस मौके पर डीएम मयूर दीक्षित, जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण,सीडीओ डॉ.अभिषेक त्रिपाठी,भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल, ब्लाॅक प्रमुख शिवानी बिष्ट, सुनीता देवी, बसुमति घणाता, बीसूका उपाध्यक्ष दिनेश डोभाल, डीएफओ पुनीत तोमर,पीडी डीआरडीए विवेक उपाध्याय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
दूसरी, ओर प्रेस क्लब की ओर से आयोजित गोष्ठी में पहुंची सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने कहा कि टिहरी के सरोकारों के लिए मिलकर प्रयास करने की जरूरत है। प्रेस क्लब के अध्यक्ष शशि भूषण भट्ट और महामंत्री गोविंद पुंडीर ने समस्याओं के संबंध में सांसद को ज्ञापन दिया। इस मौके पर पूर्व मंत्री दिनेश धनाई, जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल,पूर्व प्रमुख मस्ता नेगी, गोविंद बिष्ट, देवेंद्र दुमोगा, विक्रम बिष्ट, मुकेश रतूड़ी आदि मौजूद थे।