फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   People of MLA's village yearning for water

पानी के लिए तरस रहे विधायक के गांव के लोग

Thu, 21 Apr 2022 09:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 09:21 PM IST
विज्ञापन
People of MLA's village yearning for water
घनसाली के चांजी गांव में पानी के लिए अपनी बारी का इंतजार करते ग्रामीण। - फोटो : NEW TEHRI
घनसाली विधायक शक्ति लाल शाह के चांजी गांव के ग्रामीण बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं। ग्रामीण एक माह से प्राकृतिक स्रोत पर घंटों पानी के लिए देर रात तक इंतजार करने को मजबूर हैं, लेकिन पेयजल निगम एक करोड़ खर्च करने के बाद भी ग्रामीणों को पानी मुहैया नहीं करवा पाया है। जिससे ग्रामीणों में शासन-प्रशासन के खिलाफ रोष है। ग्रामीणों ने जल्द पेयजल आपूर्ति नियमित न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

घनसाली के विधायक शक्ति लाल के गांव के ग्रामीण प्यासे हैं। विधायक ने ढाई साल पहले एक करोड़ रुपये स्वीकृत करवाकर पेयजल निगम घनसाली को दिए थे। बावजूद पेयजल निगम और ठेकेदार की लापरवाही से पेयजल समस्या का निराकरण नहीं हो पाया है। चांजी गांव के बुगाणी, चमधार, धार तोक में रहने वाले करीब 100 परिवार एक माह से पानी के लिए तरस रहे हैं। करीब दो साल पहले बने पेयजल टैंक से रिसाव होने के कारण गांव में पानी नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

प्रधान अनीता देवी, ग्रामीण शंकर सिंह रावत, सत्ये सिंह, बलवीर सिंह, राय सिंह, अवतार सिंह, कमल सिंह, दौलत सिंह, राजेंद्र सिंह, तेज सिंह आदि का कहना है कि लंबे समय से गांव में पेयजल संकट बना हुआ है। कई बार विधायक से लेकर पेयजल निगम के अधिकारियों को अवगत करवा जा चुका है। बावजूद समस्या का निराकरण नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि घटिया गुणवत्ता के कारण पेयजल टैंक में रिसाव हो रहा है। जिससे पेयजल संकट बना हुआ है। इस बाबत विधायक शाह का कहना है कि पूर्व एक करोड़ रुपये स्वीकृत कर पेयजल निगम को दिया गया था। अधिकारियों को समस्या के निराकरण के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में पेयजल निगम घनसाली के सहायक अभियंता योगेश जंगपागी ने बताया कि जिन स्थानों पर ग्रामीणों ने समस्या बताई थी। उसका निराकरण किया जा चुका है। यदि फिर भी दिक्कत हो रही है, तो उसे भी दूर करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed