फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   People of Manjaf demonstrated with empty utensils

मांजफ के लोगों ने खाली बर्तनों के साथ किया प्रदर्शन

Thu, 24 Mar 2022 10:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
People of Manjaf demonstrated with empty utensils
लंबगांव के मांजफ बाजार में पानी के किल्लत के विरोध में खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन करते स्थानीय - फोटो : NEW TEHRI
गर्मी शुरू होते ही प्रतापनगर में पेयजल किल्लत भी बढ़ने लगी है। लोगों को पानी के लिए अभी से घंटों कतार में खड़े रहकर पानी मिल पा रहा है। शुरूआती दौर में ही पानी की समस्या बढ़ने से नाराज मांजफ के लोगों ने बाजार में एकत्रित होकर खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन किया। लोगों की समस्या को देखते हुए विधायक विक्रम सिंह नेगी ने एसडीम को पत्र भेजकर संकटग्रस्त क्षेत्रों में टैंकरों से जलापूर्ति कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र में ओण पट्टी के मांजफ बाजार सहित भदूरा पट्टी के गढ़ सिनवालगांव, कुड़ी, ओखला, बनाली और रौणद रमोली के ल्वारखा गांव में पेयजल की समस्या बढ़ने लगी है। कई दिनों से बनी समस्या से गुस्साए मांजफ के व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने पेयजल की सुचारु आपूर्ति के लिए यहां बाजार में खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन किया। क्षेत्र पंचायत सदस्य धीरेंद्र महर ने बताया कि बाजार और आसपास गांव में महीने भर पहले से समस्या शुरू हो गई, जो अब धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है। लोगों को घंटों इंतजार के बाद ही 20-25 लीटर पानी मिल पा रहा है, जबकि कई लोगों को दो किमी दूर से पानी ढोना पड़ रहा है। क्षेत्र में बढ़ती पेयजल समस्या को देखते हुए प्रतापनगर के विधायक विक्रम सिंह नेगी ने एसडीएम को पत्र भेजकर संकटग्रस्त क्षेत्रों को सूचीबद्ध कर वहां टैंकरों और खच्चरों से जलापूर्ति कराने के निर्देश दिए हैं। प्रदर्शनकारियों में विक्रम थलवाल, नत्थी लाल, केदार महर, गीता देवी, मनीषा महर, केदारी देवी और मुन्नी देवी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed