फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Paniyali landslide zone became active on Chamba-Dharasu highway

Tehri News: चंबा-धरासू हाईवे पर पनियाली भूस्खलन जोन हुआ सक्रिय

Sat, 08 Jul 2023 04:07 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jul 2023 04:07 PM IST
विज्ञापन
Paniyali landslide zone became active on Chamba-Dharasu highway
पहाड़ी से भूस्खलन का मलबा बार-बार गिर रहा हाईवे पर
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन भी आई खतरे की जद में
कंडीसौड़ (टिहरी)। चंबा-धरासू हाईवे पर पनियाली भूस्खलन जोन ने बीआरओ की मुसीबत बढ़ा दी है। पनियाली तोक में पहाड़ी से लगातार भूस्खलन होने से हाईवे संकरा हो गया है। वाहनों को आरपार करने में दिक्कतें आ रही है। भूस्खलन होने से हाईवे के ऊपर के ऊपर हाईटेंशन लाइन भी खतरे की जद में आ गई है।
ऑल वेदर परियोजना के तहत गत वर्ष चंबा-धरासू हाईवे का चौड़ीकरकण किया गया। बीआरओ ने पनियाली तोक में सड़क काफी चौड़ी की है लेकिन पनियाली तोक में भूस्खलन थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर दिन पहाड़ी से हाईवे पर मलबा गिर रहा है जिससे सड़क संकरी होती जा रही है। बार-बार पहाड़ी से मलबा गिरने से कई बार वहां वाहनों का आवागमन भी रोकना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पहाड़ी पर जिस स्थान पर भूस्खलन हो रहा है ठीक उसी के समीप हाईटेंशन लाइन का टॉवर बना है। भूस्खलन से हाईटेंशन लाइन भी धीरे-धीरे खतरे की जद में आ रही है। पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष लाखीराम उनियाल, पूर्व प्रधान मुसद्दीलाल सेमवाल, बुद्धि सिंह गुसाईं, महिपत सिंह गुसाईं का कहना है कि हाईवे पर मलबा गिरने से पनियाली तोक से दोपहिया वाहनों का संचालन बड़ी मुश्किल से हो रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से उन्होंने भूस्खलन जोन पर सुरक्षा दीवार लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीआरओ के जेई कमल कांत चौहान ने बताया कि पनियाली तोक में हाईवे से मलबा साफ करने के लिए 24 घंटे वहां जेसीबी मशीन लगाई गई है। हाईटेंशन लाइन शिफ्ट करने के लिए ऊर्जा निगम भूमि तलाश कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed