फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Panic among villagers due to suspicious death of a person in Badiyar village

Tehri News: बडियार गांव में व्यक्ति की संदिग्ध मौत से ग्रामीणों में दहशत

Thu, 24 Nov 2022 11:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 24 Nov 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Panic among villagers due to suspicious death of a person in Badiyar village
भिलंगना ब्लाक के ग्राम बडियार हिंदाव में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। मृतक के शरीर पर दांत और नाखून के निशान मिलने पर गुलदार के हमले का संदेह जताया जा रहा है। ग्रामीणों ने गांव में पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की। वहीं वन विभाग ने गांव में ट्रैप कैमरा और स्पॉट लाइट लगा दी है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत बडियार हिंदाव में 22 नवंबर की सुबह धनवीर लाल (42) पुत्र फगण लाल का शव गांव से कुछ दूर एक पुश्ते पर संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला था। मृतक के शरीर पर दांत और नाखून के निशान थे जिससे धनवीर की मौत गुलदार के हमले में होने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस और वन विभाग के कर्मचारियों ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया था। अब वन विभाग और पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। वहीं मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करने वाले धनवीर की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। पति की मौत के बाद केदारी देवी के सामने चार बच्चों के पालने की चुनौती खड़ी हो गई है। गांव की प्रधान राधिका देवी और सुरेंद्र सिंह राणा ने बताया कि गांव के एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत के बाद बुधवार रात को गुलदार ने एक कुत्ते को मार डाला। ऐसे में ग्रामीण डरे हुए हैं और शाम ढलते ही घरों में कैद होने के लिए मजबूर हैं। उन्होंने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगाने की मांग की है। इस बाबत डीएफओ वीके सिंह ने बताया कि गांव में हुई व्यक्ति की मौत पर अभी संशय बना है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। अभी गांव में कैमरा और स्पॉट लाइट लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed