फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Oxygen plant became a show piece for four months in the hospital

अस्पताल में चार महीने से शो पीस बना ऑक्सीजन प्लांट

Fri, 30 Apr 2021 09:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 09:58 PM IST
विज्ञापन
Oxygen plant became a show piece for four months in the hospital
कोरोना संक्रमणकाल में ऑक्सीजन की सप्लाई को लेकर सरकारें बड़े-बड़े दावे कर रही है, लेकिन नरेंद्रनगर श्रीदेव सुमन संयुक्त चिकित्सालय में 75 लाख की लागत से तैयार ऑक्सीजन प्लांट महज शो पीस बना है। इलेक्ट्रिक पैनल के अभाव में चार माह से ऑक्सीजन प्लांट शुरू नहीं हो पाया है। विभागीय अधिकारी अब एक सप्ताह में प्लांट से ऑक्सीजन मिलने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन

श्रीदेव सुमन संयुक्त चिकित्सालय में कोविड-19 सहित अन्य बीमारियों के भर्ती मरीजों को ऑक्सीजन देने के लिए सरकार ने गत वर्ष नवंबर माह में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किया था, लेकिन प्लांट के संचालन के लिए इलेक्ट्रिक पैनल स्थापित नहीं किया जा सका जिस कारण यह शुरू नहीं हो पाया। श्रीदेव सुमन चिकित्सालय ही जिले में एक मात्र कोविड सेंटर है, लेकिन यहां पर भी ऑक्सीजन प्लांट शुरू न होने से समस्या जस की तस बनी है। अस्पताल के सीएमएस डा. अनिल नेगी ने बताया कि ऑक्सीजन प्लांट शुरू हो जाए तो 24 घंटे 80 बेड को ऑक्सीजन सप्लाई हो सकेगी। सीएमओ डा. सुमन आर्य ने बताया कि 25 अप्रैल को डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में समिति ने इलेक्ट्रिक पैनल के लिए करीब तीन लाख रुपये की धनराशि की स्वीकृति दे दी है, जिसकी पत्रावली अस्पताल प्रशासन को भेजी है। अब उम्मीद है कि पैनल लगते ही प्लांट शुरू हो जाएगा। कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग के ईई युवराज सिंह ने बताया कि एक सप्ताह के भीतर पैनल लगा दिया जाएगा। पहले अस्पताल प्रशासन ने खुद पैनल लगाने की बात कही थी, लेकिन बाद में ग्रामीण निर्माण विभाग को ही पैनल लगाने की जिम्मेदारी दी गई। जिस कारण विलंब हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed