{"_id":"69d11a53e6b62d9582018474","slug":"orders-issued-to-shoot-man-eating-leopard-two-shooters-deployed-tehri-news-c-49-1-sdrn1007-122795-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: आदमखोर गुलदार को शूट करने के आदेश जारी, दो शूटर तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: आदमखोर गुलदार को शूट करने के आदेश जारी, दो शूटर तैनात
Sat, 04 Apr 2026 07:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sat, 04 Apr 2026 07:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम, वन एवं राजस्व टीमें रहेंगी तैनात
सतपुली/कोटद्वार। गढ़वाल वन प्रभाग के क्षेत्रांतर्गत पोखड़ा के भतकोट गांव में चार साल की बच्ची को मारने वाले आदमखोर गुलदार को शूट करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसके लिए क्षेत्र में दो शूटर तैनात कर दिए गए हैं।
गढ़वाल वन प्रभाग के डीएफओ महातिम यादव ने बताया कि प्रमुख वन संरक्षक की ओर से भतकोट और आसपास के क्षेत्र में सक्रिय आदमखोर गुलदार को पिंजरे में कैद करने, ट्रैंकुलाइज कर पकड़ने की अनुमति दी गई है। वहीं, सभी प्रयासों के बाद भी अगर आदमखोर गुलदार पकड़ में नहीं आता है, तब अंतिम विकल्प के रूप में उसे नष्ट करने की भी अनुमति प्रदान की गई है।
डीएफओ ने कहा कि यह अनुमति केवल चिह्नित गुलदार के लिए ही मान्य है। यह अनुमति अगले एक माह तक प्रभावी रहेगी। दो शूटर क्षेत्र में तैनात किए गए हैं। ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वन विभाग द्वारा पालतू मवेशियों के लिए चारा-पत्ती की व्यवस्था भी की जा रही है।
विज्ञापन
नजर नहीं आया गुलदार, पिंजरे व कैमरा ट्रैप की संख्या बढ़ाई
सतपुली। शनिवार को भतकोट में घटनास्थल के आसपास लगे कैमरा ट्रैप, सोलर सीसीटीवी एवं पिंजरों के आसपास गुलदार नजर नहीं आया। पोखड़ा के रेंज अधिकारी नक्षत्र शाह ने बताया कि शनिवार को विभाग ने पिंजरों की संख्या 2 से बढ़ाकर 6 कर दी है। वहीं, 15 कैमरा ट्रैप, 2 सोलर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं जबकि 30 वन कर्मियों की टीम अलग-अलग समूहों में गश्त कर रही है। संवाद