{"_id":"686faf74743fe89ea30fdffb","slug":"operation-of-central-school-in-madanangi-narendranagar-is-in-jeopardy-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-113527-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: मदननेगी, नरेंद्रनगर में केंद्रीय विद्यालय का संचालन लटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: मदननेगी, नरेंद्रनगर में केंद्रीय विद्यालय का संचालन लटका
Thu, 10 Jul 2025 05:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Thu, 10 Jul 2025 05:47 PM IST
विज्ञापन
वैकल्पिक भवनों का अभाव बना स्कूल संचालन की राह में बाधा
नई टिहरी। टिहरी जिले के मदननेगी और नरेंद्रनगर में स्वीकृत नए केंद्रीय विद्यालयों का संचालन इस सत्र में शुरू नहीं हो पाया। इससे अभिभावकों में आक्रोश है। केंद्रीय विद्यालयों का संचालन शुरू करने में वैकल्पिक व्यवस्था पर भवन का अभाव आड़े आ रहा है। भवन निर्माण के लिए जिला प्रशासन की ओर से अब भूमि की तलाश शुरू कर दी गई है।
केंद्र सरकार की ओर से टिहरी जिले के बांध प्रभावित क्षेत्र के मदननेगी और नरेंद्रनगर में केंद्रीय विद्यालय खोलने की स्वीकृति दी गई थी। इसके लिए 37.44 करोड़ भी मंजूर हुए। इस सत्र से दोनों जगहों पर केंद्रीय विद्यालयों का संचालन होना था। इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था के तहत मदननेगी में डायट के पुराने भवन पर आवश्यक मरम्मत और कार्य किया जाना था।
नरेंद्रनगर में राजकीय इंटर काॅलेज के पुराने भवन में वैकल्पिक व्यवस्था बनाई जानी थी लेकिन दोनों स्थानों पर भवनाें की समुचित वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने के कारण केंद्रीय विद्यालयों का संचालन नहीं होने से अभिभावकों में आक्रोश है। अब केंद्रीय विद्यालय भवन निर्माण के लिए जगह चिह्नित करने की जिम्मेदारी डीएम की ओर से एसडीएम को सौंपी गई है।
विज्ञापन
एडीएम अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि बीते दिन उन्होंने मदननेगी जाकर केंद्रीय विद्यालय के लिए चिह्नित भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया है। वहां पर्याप्त भूमि उपलब्ध है। जल्द ही इसका प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। अगले कुछ दिनों में नरेंद्रनगर जाकर भूमि का निरीक्षण किया जाएगा।