फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Only by selecting the right seeds will agricultural yield increase.

Tehri News: सही बीज का चयन करने से ही बढ़ेगी कृषि की उपज

Sun, 12 Oct 2025 07:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sun, 12 Oct 2025 07:04 PM IST
विज्ञापन
Only by selecting the right seeds will agricultural yield increase.
वैज्ञानिक तकनीक से खेती करने का किसानों का दिया सुझाव
विज्ञापन

नई टिहरी। कृषि विज्ञान केंद्र रानीचौरी में रबी कृषि गोष्ठी आयोजित की गई जिसमें विशेषज्ञों ने किसानों को गेहूं, सरसों, तोरिया से लेकर अन्य रबी की फसलों की बुआई करने की जानकारी दी। किसानों को बुआई से पहले बीज का चयन करते समय पर संबंधित क्षेत्र की जलवायु का भी ध्यान रखना चाहिए। सही बीज का चयन होने से ही अच्छी उपज हो सकती है।

रानीचौरी में आयोजित कृषक गोष्ठी का वानिकी महाविद्यालय के डीन डॉ. टीएस मेहरा, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. डीके शर्मा, कृषि रक्षा अधिकारी सोमांश गुप्ता ने शुभारंभ किया। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. आलोक येवले ने रबी फसलों की वैज्ञानिक तकनीक से खेती करने पर जोर दिया। डॉ. जेसी कुनियाल ने जल और मृदा संरक्षण के लिए प्रोत्साहित किया। डॉ. सचिन कुमार ने प्राकृतिक खेती की ओर से फसल उत्पादन, फसल सुरक्षा उपाय के बताए। इस मौके पर डॉ. कीर्ति कुमारी, प्रगतिशील किसान गुड्डी देवी, उदय सिंह तड़ियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed