फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Officers-employees of Energy Corporation on strike from today

ऊर्जा निगम के अधिकारी-कर्मचारी आज से हड़ताल पर

Tue, 05 Oct 2021 07:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 07:24 PM IST
विज्ञापन
Officers-employees of Energy Corporation on strike from today
उत्तराखंड विद्युत अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा की लंबित मांगों के निराकरण की मांग को लेकर बुधवार (आज) से प्रस्तावित हड़ताल को देखते हुए जिला प्रशासन हरकत में आ गया।
विज्ञापन

विद्युत आपूर्ति बाधित होने से उत्पन्न होने वाली समस्याओं के समाधान के लिए जिला प्रशासन की ओर से नोडल अधिकारी नामित किए गए है। किसी भी क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित होने पर उपभोक्ता किसी भी वक्त जिला आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम के टेलीफोन नंबर 01376-234793, 233433 (टोलफ्री 1077 ) या मोबाइल नंबर 9456533332, 8126268098, 7465809009, 7983340807 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव ने यह जानकारी दी। बताया जिला आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम के लिए एडीएम रामजी शरण शर्मा, दूरसंचार व्यवस्था को चाक चौबंद बनाए रखने के लिए बीएसएनएल के सहायक महाप्रबंधक बीएस नेगी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। सभी मोबाइल टॉवरों पर जनरेटर के लिए पर्याप्त डीजल/पेट्रोल का स्टॉक उपलब्ध रखने को कहा है। सीएमओ को जिले के सभी अस्पतालों में जनरेटर, डीजल/पेट्रोल की चाक-चौबंद व्यवस्था उपलब्ध कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed