{"_id":"5efb69418ebc3ea1167949ab","slug":"officers-are-not-showing-interest-in-hope-portal-new-tehri-news-drn348607934","type":"story","status":"publish","title_hn":"होप पोर्टल में अफसर नहीं दिखा रहे दिलचस्पी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होप पोर्टल में अफसर नहीं दिखा रहे दिलचस्पी
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के कारण बेरोजगार हुए लोगों को स्वरोजगार देने के उद्देश्य से सरकार ने होप (हेल्पिंग आउट पीपल एवरीव्हेयर) पोर्टल शुरू किया है, जिस पर कुशल, अकुशल युवाओं की जानकारी जुटाई जानी है कि भविष्य में वह किसी क्षेत्र में स्वरोजगार करना चाहते हैं। तीन जून से शुरू हुए पोर्टल पर केवल 1445 लोगों ने ही आवेदन किए हैं। इसके लिए ब्लॉक और जिला मुख्यालय स्थित जिला सेवायोजन कार्यालय में परामर्श केंद्र बनाए गए हैं।
कोरोना संक्रमण की वजह से जिले में करीब 15 हजार प्रवासी लौटे हैं। ऐसे में सरकार प्रवासियों को रोजगार जुटाने का प्रयास कर रही है। सरकार ने स्वरोजगार से लेकर अन्य क्षेत्रों में रोजगार करने के इच्छुक प्रवासियों का डाटा एकत्र कर होप पोर्टल बनाया है। तीन जून से शुरू हुए होप पोर्टल पर युवाओं का डाटा जुटाने का काम शुरू हुआ था। जिला प्रशासन ने प्रत्येक बीडीओ, ईओ को प्रतिदिन कम से कम 50 युवाओं का पंजीकरण का लक्ष्य दिया है, लेकिन अधिकारी इसमें खास दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। कीर्तिनगर और जाखणीधार ब्लॉक में केवल 103-103 लोगों ने ही पंजीकरण करवाया है। जबकि प्रतापनगर में 226, भिलंगना 150, नरेंद्रनगर 152, चंबा 138, देवप्रयाग 147, जौनपुर 134 और थौलधार 120, नगर पालिका टिहरी में 63, मुनीकीरेती 31, चंबा, देवप्रयाग में 16-16, नरेंद्रनगर में 10, नगर पंचायत कीर्तिनगर से 12 पंजीकरण हुए हैं। गजा, लंबगांव, चमियाला और घनसाली निकायों से किसी भी व्यक्ति आवेदन होप पोर्टल पर अपलोड नहीं किया है।
जिला मुख्यालय में प्रत्येक सप्ताह शुक्रवार और ब्लॉक मुख्यालय में मंगलवार के दिन प्रवासियों को विशेष रूप से स्वरोजगार संबंधित जानकारी दी जा रही है।
-अभिषेक रूहेला, सीडीओ टिहरी।