{"_id":"67976a74d44805555e0c7514","slug":"officers-and-employees-honored-for-doing-better-work-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-110800-2025-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: बेहतर कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: बेहतर कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित
Mon, 27 Jan 2025 04:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Mon, 27 Jan 2025 04:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। टिहरी जिले में नई टिहरी, चंबा, थत्यूड़, नैनबाग, कंडीसौड़, नरेंद्रनगर, घनसाली, लंबगांव, प्रतापनगर में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने नगर क्षेत्र में प्रभातफेरी निकाली। उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, विभिन्न विभागीय योजनाओं के लाभार्थियों और स्वरोजगार के क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया।
बौराड़ी स्थित पीआईसी में मैदान में डीएम मयूर दीक्षित ने सामूहिक झंडा फहराया। एसएसपी आयुष अग्रवाल के निर्देशन में आयोजित परेड की सलामी लेते हुए भारतीय संविधान के तहत देश के लिए कार्य करने की अपील की। पुलिस, कृषि, बाल विकास, एसडीआरएफ, पशु विभाग, मत्स्य, उद्यान, ग्राम्य विकास, अग्निशमन विभाग की ओर से झांकियों का प्रदर्शन किया गया। नरेंद्रगनर और जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जांच कार्याें को निष्ठापूर्वक पर डॉ. नागेंद्र दत्त गैरोला, डीआरडीए के सहायक लेखाकार बीएस राणा, सहायक संख्याधिकारी राजकुमार सिंह रावत, ब्लॉक मिशन प्रबंधक अमित सेमवाल, एरिया कॉर्डिनेटर दिव्या रमोला को सम्मानित किया गया। श्रीदेव सुमन विवि में कुलपति प्रो. एनके जोशी, टीएचडीसी में निदेशक एलपी जोशी ने झंडा रोहण किया। संवाद