फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   NSUI registrants hoop

एनएसयूआई ने कुलसचिव को घेरा

Sat, 25 Jun 2016 10:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी Updated Sat, 25 Jun 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
NSUI registrants hoop
प्रदर्शन - फोटो : amarujala

एनएसयूआई कार्यकर्ता ने श्रीदेव सुमन विवि के कुलसचिव का घेराव कर प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल को भेेजे ज्ञापन में श्रीदेव सुमन विवि से प्राइवेट परीक्षाएं नहीं हटाने, बीएड सत्र 2014-15 की परीक्षाएं करवाने विवि के कैंपस जल्द स्थापित करने की मांग की।

विज्ञापन


शनिवार को एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष सौरभ तड़ियाल कुलसचिव डा. एसएस रावत का घेराव कर परिसर में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि बीएड सत्र 2014-15 की परीक्षाएं नहीं होने से करीब 28 सौ छात्र-छात्राएं परीक्षा से वंचित हैं, लेकिन सरकार एवं विवि प्रशासन परीक्षा करवाने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने विवि से प्राइवेट परीक्षाओं की जिम्मेदारी उत्तराखंड मुक्त विवि को देने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए सरकार से श्रीदेव सुमन विवि से परीक्षाएं नहीं हटाने की मांग की। उन्होंने टिहरी में जल्द विवि का कैंपस खोलने, एमए अंतिम वर्ष की मौखिक परीक्षा उन्हीं केंद्रों पर करवाने जहां पर मुख्य परीक्षा हुई हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवि के विभिन्न पदों की स्वीकृति के लिए शासन को प्रस्ताव भेजने सहित कई समस्याओं के निराकरण की मांग की। जिलाध्यक्ष सौरभ ने कहा कि जल्द ही समस्याओं के निराकरण के संबंध में मुख्यमंत्री हरीश रावत और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय से वार्ता की जाएगी। इस मौके पर छात्रसंघ अध्यक्ष अनिल रमोला, पवनेश कुमार, अंकित बहुगुणा, सुनील लेखवार, लक्ष्मी जुगरान, हरिमोहन भट्ट, विकास भट्ट, परवेश भट्ट आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed