फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Now waiting for five months for Surkanda ropeway

सुरकंडा रोपवे के लिए अब पांच माह का इंतजार

Sun, 09 Feb 2020 10:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Now waiting for five months for Surkanda ropeway
सिद्धपीठ मां सुरकंडा देवी के दर्शन को रोपवे से पहुंचने के लिए देवी भक्तों को पांच माह और इंतजार करना पड़ेगा। वर्ष 2013 में स्वीकृत रोपवे का निर्माण कार्य करीब 70 फीसदी पूरा हो गया है। अन्य कोई तकनीकी दिक्कतें नहीं आई, तो जून के बाद श्रद्धालु रोपवे से मंदिर पहुुंच सकेंगे।
विज्ञापन

सुरकंडा देवी मंदिर तक पहुंचने के लिए देवी भक्तों को दो किमी की खड़ी चढ़ाई चढ़नी पड़ती है। देवी भक्तों की इस समस्या को देखते हुए वर्ष 2013 में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप में रोपवे बनाने की स्वीकृति प्रदान की गई थी। वर्ष 2017 में 523 मीटर लंबे रोपवे निर्माण का कार्य शुरू किया गया, जिससे अभी तक छह में से तीन टावर बनकर तैयार हो गए हैं। रोपवे में छह-छह सीटर की 10 ट्रालियां लगाई जानी प्रस्तावित हैैं। कार्यदायी संस्था केआर आनंद कंपनी के फाइनेंस मैनेजर अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि रोपवे का अधिकतर सिविल और मेकेनिकल काम पूरा हो गया है। ठंड से राहत मिलने के बाद कार्य गति बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed