फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Notice issued to the company that sheds sewage in the lake

झील में सीवेज बहाने वाली कंपनी को नोटिस जारी

Fri, 07 Oct 2022 11:28 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 11:28 PM IST
सार

टीम ने पाइप के माध्यम से मल-मूत्र को झील में बहाने की वीडियो की जांच की। साथ ही फ्लोटिंग हट्स के किचन में अनियमितताएं पाए जाने पर उन्हें बंद कराया।उत्तरायणी भागीरथी समिति के कुलदीप पंवार, लखवीर चौहान, दिनेश पंवार ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर ली-रॉय कंपनी की ओर से टिहरी झील में गंदगी करने की जांच की मांग की थी। बताया कि झील महज पर्यटन की नहीं बल्कि आस्था का भी प्रतीक है।टीम में पर्यटन अधिकारी अतुल भंडारी, सहायक श्रम आयुक्त केके गुप्ता, तहसीलदार आशीष घिल्डियाल मौजूद थे।--उत्तरायणी भागीरथी समिति के अध्यक्ष कुलदीप पंवार के नेतृत्व में सदस्यों ने परमार्थ निकेतन के चिदानंद मुनि सहित साधु समाज को उक्त मामले की जानकारी देकर समर्थन मांगा है।

विज्ञापन
Notice issued to the company that sheds sewage in the lake

विस्तार

टिहरी बांध की झील में पीपीपी मोड पर परिसंपत्तियों का संचालन करने वाली ली-रॉय कंपनी को एसडीएम ने नोटिस जारी किया है। कार्रवाई टिहरी झील में सीवेज बहाने और अन्य अनियमितताओं के तहत हुई जांच के आधार पर की गई है। एसडीएम अपूर्वा सिंह के नेतृत्व में प्रशासन, प्रदूषण, पर्यटन और श्रम विभाग की संयुक्त टीम ने निरीक्षण किया। टीम ने पाइप के माध्यम से मल-मूत्र को झील में बहाने की वीडियो की जांच की। साथ ही फ्लोटिंग हट्स के किचन में अनियमितताएं पाए जाने पर उन्हें बंद कराया।
विज्ञापन

उत्तरायणी भागीरथी समिति के कुलदीप पंवार, लखवीर चौहान, दिनेश पंवार ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर ली-रॉय कंपनी की ओर से टिहरी झील में गंदगी करने की जांच की मांग की थी। बताया कि वहां एक कर्मी ने इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड की थी।
विज्ञापन

इसके बाद डीएम डॉ. गहरवार ने एसडीएम सदर अपूर्वा सिंह के नेतृत्व में संयुक्त टीम गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए। कर्मचारियों के उत्पीड़न को लेकर श्रम विभाग ने बयान लिए हैं। साथ ही जो वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया था उसकी भी जांच कर संबंधित कर्मी के बयान लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, साफ-सफाई, सुरक्षा, झील की अविरलता आदि का भी निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार की जा रही है। बताया कि ली-रॉय कंपनी को नोटिस जारी कर चालान किया गया है। रिपोर्ट डीएम को सौंपने के बाद चालान की धनराशि तय की जाएगी। बताया कि झील महज पर्यटन की नहीं बल्कि आस्था का भी प्रतीक है।

टीम में पर्यटन अधिकारी अतुल भंडारी, सहायक श्रम आयुक्त केके गुप्ता, तहसीलदार आशीष घिल्डियाल मौजूद थे।
--
उत्तरायणी भागीरथी समिति के अध्यक्ष कुलदीप पंवार के नेतृत्व में सदस्यों ने परमार्थ निकेतन के चिदानंद मुनि सहित साधु समाज को उक्त मामले की जानकारी देकर समर्थन मांगा है। उन्होंने बताया कि ऋषिकेश पहुंचकर गंगा की सफाई को लेकर साधु समाज को जानकारी दी। बताया कि चिदानंद मुनि 19 अक्तूबर को टिहरी पहुंचेंगे। इसके अलावा गंगा मंच के सदस्यों से भी समर्थन मांगा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed