फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Tehri News: Notice issued to eight shopkeepers for selling food without license

Tehri News: सावधान! शहर में बिना लाइसेंस बेचे जा रहे खाद्य पदार्थ, आठ दुकानदारों को नोटिस जारी

Thu, 02 Nov 2023 02:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा (टिहरी)
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा (टिहरी) Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 02 Nov 2023 02:04 PM IST
सार

त्योहार के सीजन में खाद्य पदार्थो में मिलावट की संभावनाओं को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने चंबा, रत्नौगाड़, थौलधार, कंडीसौड़ बाजार में चेकिंग अभियान चलाया।

विज्ञापन
Tehri News:  Notice issued to eight shopkeepers for selling food without license
नोटिस - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बिना लाइसेंस खाद्य पदार्थों की खुलेआम बिक्री करने पर खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से आठ दुकानदारों को नोटिस थमाए गए। दुकानों के निरीक्षण के दौरान टीम ने खराब सामग्रियां खाद्य तेल की 48 बोतल, बैकरी प्रोडक्ट के 50 पैकेट, फूट केक 15, दलिया 15 पैकेट, बर्फी 2 डिब्बे, सॉस 14 बोतल, मसाले के 40 पैकेट मिले। जिसे नष्ट कराया गया है।

विज्ञापन


त्योहार के सीजन में खाद्य पदार्थो में मिलावट की संभावनाओं को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने चंबा, रत्नौगाड़, थौलधार, कंडीसौड़ बाजार में चेकिंग अभियान चलाया। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी शारदा शर्मा ने बताया कि लगभग 25 दुकानों के निरीक्षण के दौरान आठ दुकानदार ऐसे मिले जिनके पास खाद्य पदार्थ बेचने का लाइसेंस नहीं था।
विज्ञापन


CM Dhami: गुजरात में सीएम भूपेंद्र पटेल से मिले मुख्यमंत्री धामी, साबरमती आश्रम में चलाया चरखा
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मौके पर नोटिस थमाकर 15 दिन के अंतर्गत जवाब देने को कहा है। यदि तय तिथि तक नोटिस का जवाब नहीं मिला तो उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि दूध, तेल सहित सात खाद्य पदार्थों के सैंपल भरकर जांच को प्रयोगशाला भेजे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed