युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग का चार दिवसीय खेल महाकुंभ बुधवार से शुरू हुआ। पहले दिन अंडर-14 आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने दमखम दिखया। इस दौरान हुई 100 मीटर फर्राटा रेस में कीर्तिनगर के नितिन असवाल और जाखणीधार की तान्या प्रथम रहीं।
बादशाहीथौल के बंगाचली खेल मैदान में आयोजित खेल महाकुंभ का टिहरी विधायक डा. धन सिंह नेगी ने शुभारंभ किया। उन्होंने छात्रों से खेल में करियर बनाने का आह्वान किया। खेल महाकुंभ के पहले दिन हुई 100 मीटर रेस प्रियांशु और सोनिया द्वितीय रही। 400 मीटर रेस में सूरज-प्रियांशी प्रथम, विकास-नेहा द्वितीय रहे। बालिका वर्ग की 800 मीटर रेस में आंचल प्रथम और आरुषि द्वितीय रही। ऊंची कूद में प्रीति-दीपिका, लंबीकूद में आंचल-दिव्यांशी, भाला फेंक में सुहानी-आंचल क्रमश: प्रथम और द्वितीय रहे। रिले रेस में भिलंगना ब्लॉक प्रथम और चंबा ब्लॉक द्वितीय रहा। गोला फेंक में प्रिया-अदिति, चक्का फेंक में मंजू-अदिति डबराल क्रमश: प्रथम और द्वितीय स्थान पर रहे। इस मौके पर सीडीओ नमामी बंसल, चंबा की ब्लॉक प्रमुख शिवानी बिष्ट, जिला युवा कल्याण अधिकारी डा. मुकेश चंद्र डिमरी, रविंद्र राणा, यशपाल रावत, अनूप भट्ट, राजीव कठैत, अजयपाल असवाल, प्रो. एमएसएम नेगी, बीईओ एसएस चौहान, बीओ पीआरडी सुरेश गुसाईं, पंकज तिवारी, पंकज कुमार, ममता भट्ट, संजय लिंगवाल, चतर लाल शाह और रीना आदि मौजूद थे।